रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर शाम एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चाकू के साथ शुभम कुमार निवासी टांडा महतौली को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

