रुड़की,11 नवंबर (आरएनएस)। गंगनहर पटरी पर चार बदमाशों ने सोमवार की देर रात को एक युवक के साथ मारपीट कर लैपटॉप, मोबाइल फोन, नगदी और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे। घटना में शामिल पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। आरोपियों के दो साथियों की तलाश की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

