Login
Author: tarun sardar
नईदिल्ली,03 दिसंबर (आरएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच बड़ा समझौता हुआ है। रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने मंगलावर को भारत के साथ एक जरूरी सैन्य रसद समझौते को मंजूरी दी है, जिसे एक बड़ा रक्षा सहयोग बताया जा रहा है। समझौते को रसद समर्थन के पारस्परिक आदान-प्रदान (आरईएलओएस) संधि के रूप में जाना जाता है। यह मूल रूप से 18 फरवरी को भारत-रूस की सरकारों के बीच हस्ताक्षरित किया गया था। समझौते को लेकर स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि…
गुरुग्राम,03 दिसंबर (आरएनएस)। हरियाणा के गुरूग्राम में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार वकील रिजवान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी के पास 2 बैंक खाते थे और वह पंजाब से फंडिंग जुटा रहा है। उसने पैसे लेने के लिए 7 बार अमृतसर की यात्रा की थी। यह जानकारी उसके मित्र मुशर्रफ उर्फ परवेज ने जांच एजेंसियों को दी है। परवेज को पहले हिरासत में लिया गया था। परवेज ने बताया कि उसकी रिजवान के साथ 2022 में सोहना कोर्ट में इंटनर्शिप के दौरान दोस्ती हुई…
