Login
Author: tarun sardar
देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि राज्य में दुर्घटना प्रभावित लोगों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार के लिए परिवहन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने और प्रभावी प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चौकिंग की जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन ओवरलोडिंग न हो।…
पिता की मृत्यु से बाधित हुई पढ़ाई: डीएम ने छात्रा को दिलाया बी-कॉम ऑनर्स में दाखिला, शिक्षा व ऋण माफी का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 बहने चित्रा एवं हेतल ने जिलाधिकारी सविन बंसल को अपनी व्यथा सुनाई कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है जिससे चित्रा की बी-कॉम की पढाई बाधित हो गई है तथा फीस देने में असमर्थ है, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने चित्रा को आज ही निजी संस्थान में दाखिले हेतु कार्यालय के सारथी वाहन से कालेज भेजा। चित्रा के कालेज की पढाई, किताबों तथा आवाजाही का…
-नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ ना कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए नाÓÓ कहने के लिए प्रेरित करें। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
– सीएम धामी बोले-अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए – यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान – आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख-एमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और परिवहन प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…
देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में रीच संस्था के पदाधिकारियों ने भेंट कर देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विरासत महोत्सव के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि रीच संस्था वर्ष 1995 से निरंतर रूप से विरासत महोत्सव का आयोजन कर रही है और यह प्रतिष्ठित महोत्सव अब अपने 30 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी कर चुका है। उन्होंने बताया कि विरासत में देश-प्रदेश के साथ ही विदेशों से भी कलाकारों, उद्यमियों और दर्शकों की सक्रिय भागीदारी रहती है। संस्था द्वारा महोत्सव के सफल संचालन, उससे…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को दो लोगों ने रोककर मारपीट कर दी और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोप है कि युवक ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई सतेंद्र भंडारी के मुताबिक राज विहार फेस-3 जगजीतपुर निवासी अभिषेक धीमान ने शिकायत कर बताया कि 12 सितंबर को वह अपने दोस्त यशआर्थ के साथ कस्तूरी एन्क्लेव फुटबॉल ग्राउंड के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कौशल पांडे और अमन रावत…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गईं। कई घंटे की तलाश के बाद भी परिजन दोनों का सुराग नहीं लगा पाए। मंगलवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक एक पिता ने शिकायत कर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री अपनी सहेली के साथ शनिवार को बिना बताए घर से निकल गई। देर शाम तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। बहादराबाद क्षेत्र में हिसाब-किताब के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने क्रिकेट बैट से हमला कर दूसरे युवक का सिर फोड़ दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ अकुंर शर्मा के मुताबिक भौरी, रुड़की निवासी शहनवाज मलिक ने बताया कि उनके घर पर कुछ समय पहले उस्मान पुत्र इस्लाम ने टाइल्स लगाने का काम किया था, जिसके 10 हजार रुपये बकाया चल रहे थे। सोमवार को उस्मान अपने भाई फैजान…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। शांतिकुंज स्थित गायत्री विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय उत्सव-25 के समापन पर मुख्य अतिथि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि विद्यापीठ के बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मूल्यबोध विकसित होता है। गायत्री विद्यापीठ की प्रबंधिका शैफाली पंड्या ने बच्चों को नवांकुर प्रतिभाएं बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने नौनिहालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारम्भ रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गढ़वाली लोक नृत्य…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को तेज करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार तड़के बिल्केश्वर कॉलोनी में अभियान चलाया। पुलिस टीम ने घरेलू किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी लगाने वालों और विभिन्न संस्थानों में कार्यरत मजदूरों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान कुल 152 व्यक्तियों का सत्यापन पूरा किया गया। सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले 21 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर दो लाख दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस का कहना है कि कई मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराते, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित…
