Author: tarun sardar
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। एसएमजेएन महाविद्यालय में मंगलवार को आतंरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तथा वन्दे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रंगोली, निबन्ध प्रतियोगिता तथा सामूहिक प्रतिज्ञा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने अपने सन्देश में युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त रहकर ही स्वस्थ जीवन पा सकते हैं। स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। मेला अस्पताल में तैनात आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को मजबूती से उठाया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से ठेकेदार द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि तीन सफाई कर्मियों को बिना कारण काम से हटा दिया गया था। उन्होंने हटाए कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने और अब तक का बकाया भुगतान करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा, जिससे…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य बाजारों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ते आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से आम जनमानस को राहत दिलाने की मांग को लेकर महानगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि उत्तरी हरिद्वार, कनखल, हरकी पैड़ी क्षेत्र तथा मध्य हरिद्वार में आवारा पशुओं और बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण लोग आए दिन दुर्घटनाओं और हमलों का शिकार हो रहे हैं। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि निगम द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जाने के बावजूद…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर और समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में ऋषिकुल महाविद्यालय ऑडिटोरियम में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एवं भारत को नशे से मुक्त करने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसको…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि को कुछ लोगों ने कूड़ाघर में बदल दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के मना करने के बावजूद सफाई ठेकेदार लगातार यहां कूड़ा फेंक रहा है। स्थिति बिगडऩे पर विभाग अब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। बहादराबाद से सलेमपुर जाने वाले दुपहिया मार्ग पर पुराने न्याय बिजलीघर के पास स्थित इस खाली जमीन पर आसपास के इलाकों का कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि कूड़े के अंबार के कारण…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। देहरादून में पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब हरिद्वार जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह के तीन असलहों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इससे पहले देहरादून के राजपुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। घटना बीते शुक्रवार रात की थी, जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे यशोवर्धन अपने ड्राइवर के साथ दिलाराम चौक से साईं…
हरिद्वार,18 नवंबर (आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं पर ठोस और लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, वह आंदोलन जारी रखेंगी। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने पर मौाजूद आंगनबाड़ी वर्कर ने कहा कि सरकार की ओर से उनके हितों के संबंध में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे राज्यभर की आंगनबाड़ी वर्कर बेहद निराश हैं…
नईदिल्ली,18 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे। वह ईडन गार्डन टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट लगा बैठे लगा थे और उनके गुवाहटी टेस्ट में खेलने को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं हैं। ऐसे में अगर गिल 22 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह पर कुछ खिलाडिय़ों को मौका मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं। नितीश रेड्डी को पहले टेस्ट की टीम से रिलीज कर दिया गया था। ऐसी खबर है कि वह…
नईदिल्ली,18 नवंबर। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ उनके घर पर खेलने में कठिनाई हुई है। इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार एशेज सीरीज 2010-11 में जीती थी। लम्बे अंतराल से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इस प्रतिष्ठित सीरीज को जीतने के लिए बेताब इंग्लैंड की टीम 21 नवंबर से शुरू होने वाले आगामी संस्करण में अपनी चुनौती पेश करेगी। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं। टिप फोस्टर ने साल 1903 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 287 रन की शानदार पारी खेली थी। फोस्टर इंग्लैंड की पहली पारी…
नईदिल्ली,18 नवंबर। टेस्ट क्रिकेट में जब कोई गेंदबाज किसी एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेता है, तो ये उसके लिए उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है। कुछ खिलाड़ी किसी एक मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 10 या उससे अधिक विकेट लेने में भी सफल हुए हैं। इसी क्रम में कुछ गेंदबाज ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने एक ही एशेज सीरीज के दौरान 2-2 मैचों में 10+ विकेट लिए हैं। आइए इन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं। जुलाई 1956 में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में ऐतिहासिक गेंदबाजी दर्ज हुई। दरअसल, इंग्लिश ऑफ स्पिनर जिम…
