Author: tarun sardar

मुंबई,11 मई (आरएनएस)। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में अभिनेत्री की उस याचिका का विरोध किया है, जिसमें उनके द्वारा सरकारी गवाह बनने की बात कही गई थी। ईडी ने कहा कि जैकलीन पूरी तरह ठग के आपराधिक इतिहास से अवगत थीं, फिर भी उन्होंने उसके साथ अपना संबंध जारी रखने का विकल्प चुना और महंगे उपहार स्वीकार किए। बार एंड बेंच के मुताबिक, ईडी ने जैकलीन के सरकारी गवाह बनने की याचिका का विरोध करते हुए तर्क…

Read More

नईदिल्ली,11 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आभूषण संघ यानि सोने के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खबर आई है कि संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों से मिलने की अनुमति मांगी है। उनकी बैठक मंगलवार को हो सकती है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा की रैली को संबोधित कर कहा कि आज के समय में विदेशी मुद्रा को बचाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने…

Read More

पटना,11 मई (आरएनएस)। बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने के बाद भागलपुर से सीमांचल आने-जाने के लिए लोगों ने नया तरीका खोज लिया है। गंगा नदी को पार करने के लिए लोग छोटी-बड़ी नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं और जान हथेली पर लेकर इस पार से उस पार आ-जा रहे हैं। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो उसने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना किराया निर्धारित कर दिया है और सरकारी नावें भी चलाई है। इस 4.7 किलोमीटर पुल का 25 मीटर हिस्सा टूटने से भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल समेत कोसी और सीमांचल के 7 जिलों के…

Read More

नई दिल्ली, 11 मई (आरएनएस)। भारत का स्मार्ट सिटीज मिशन मार्च 2025 में एक दशक पूरा करने के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान देश के 100 शहरों में 8,000 से अधिक परियोजनाओं पर ₹1.6 लाख करोड़ खर्च किए गए। यह एक अहम शुरुआत जरूर थी, लेकिन आगे की चुनौती कहीं बड़ी है। वर्ष 2030 तक करीब 60 करोड़ भारतीय शहरों में रहेंगे, जबकि उसके बाद के दो दशकों में लगभग 40 करोड़ और लोगों के शहरी क्षेत्रों में जुड़ने का अनुमान है। अप्रैल 2026 में अधिसूचित अर्बन चैलेंज फंड ने भी साफ संकेत दिया है कि अब नीतिगत फोकस टियर-2…

Read More

भिलाई,11 मई (आरएनएस)। शासकीय हाई स्कूल झाड़ मोखली के उच्च श्रेणी शिक्षक रामकृष्ण ताम्रकार की 42 वर्षों की सेवा के बाद विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण जनों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य अनुपम घोष ने कहा कि वे बेहद अनुशासन प्रिय, विद्यार्थियों तथा ग्रामीणो के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे समय-समय पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य अपना अनुभव साझा करने अवश्य आते रहेंगे। संचालन संस्कृत व्याख्याता डॉ सत्यभामा देशमुख ने किया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक जंत्री कपूर, केशव वर्मा,विष्णु प्रसाद कौशिक ,लोमश निर्मलकर, रूपेंद्र वर्मा, ममता राजू मेश्राम,उप सरपंच राधेकृष्ण यादव,भारत विशाल…

Read More

द हेग (नीदरलैंड),11 मई। दुनिया में हंता वायरस के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है. सोमवार को एक फ्रांसीसी महिला और दो अमेरिकी नागरिकों में हंता वायरस के लक्षण पाए गए. हालांकि, दुनिया भर के देश इस वायरस से प्रभावित एक क्रूज जहाज से यात्रियों का पता लगाने और उन्हें क्वारंटाइन करने में लगे हैं. रविवार को कैनरी आइलैंड्स में जहाज के लंगर डालने के बाद, यात्रियों को मिलिट्री और सरकारी विमान से ले जाया गया. बचाव कर्मियों ने यात्रियों को जहाज से स्पेन के टेनेरिफ के किनारे तक पहुंचाया और यह कोशिश सोमवार को भी जारी रही. फ्रांस…

Read More

बीजिंग, 11 मई। ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन के दौरे पर जाएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मंत्रालय ने बताया कि ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 13 मई से 15 मई तक राजकीय यात्रा पर रहेंगे। ट्रंप को यह दौरा मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में यात्रा करनी थी, लेकिन ईरान युद्ध पर ध्यान केंद्रित करने के कारण उन्होंने यात्रा रद्द कर दी थी। अमेरिका में सत्ता में वापसी के बाद ट्रंप की यह पहली चीन की 2 दिवसीय यात्रा है,…

Read More

वाशिंगटन, 11 मई। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को कम करने के लिए अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव पर ईरान ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में ईरान के रुख को ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ बताते हुए लिखा कि उन्हें ईरानी प्रतिनिधियों का जवाब पसंद नहीं आया। अमेरिका के प्रस्ताव पर ईरान की सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने से शांति वार्ता को एक बार फिर झटका लगा है। ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ‘मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा है। मुझे यह पसंद नहीं आया— यह पूरी तरह से…

Read More

काठमाण्डू, 11 मई। नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सुबह साढ़े 6 बजे इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची तुर्की एयरलाइंस के विमान के पहिये में हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा उपाय लागू किए गए। मौके पर तैनात दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान हवाई अड्डे को डेढ़ घंटे के लिए बंद करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई अड्डे पर उतरते समय उड़ान टीके726 के दाहिने मुख्य लैंडिंग गियर में आग…

Read More

नईदिल्ली, 11 मई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर को मैच के दौरान चौथे अंपायर से बहस करना भारी पड़ा गया. क्योंकि बीसीसीआई ने उन के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चौथे अंपायर से गुस्से में बहस करने की वजह से जुर्माना लगा दिया है. ढ्ढक्करु की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए फ्लावर की मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल ने अपने बयान में कहा, एंडी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो…

Read More