भिलाई,11 मई (आरएनएस)। शासकीय हाई स्कूल झाड़ मोखली के उच्च श्रेणी शिक्षक रामकृष्ण ताम्रकार की 42 वर्षों की सेवा के बाद विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण जनों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य अनुपम घोष ने कहा कि वे बेहद अनुशासन प्रिय, विद्यार्थियों तथा ग्रामीणो के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे समय-समय पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य अपना अनुभव साझा करने अवश्य आते रहेंगे। संचालन संस्कृत व्याख्याता डॉ सत्यभामा देशमुख ने किया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक जंत्री कपूर, केशव वर्मा,विष्णु प्रसाद कौशिक ,लोमश निर्मलकर, रूपेंद्र वर्मा, ममता राजू मेश्राम,उप सरपंच राधेकृष्ण यादव,भारत विशाल वर्मा ,भारती यादव, इतवारी राम पटेल, एमन सिंह ठाकुर, निरुपमा ठाकुर , अमरौतिन डहरिया के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

