पटना, 11 मई (आरएनएस)। बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा से मिलकर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर और प्रसाद खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि संजय झा के कार्यों की चर्चा पूरे बिहार में होती है। ये संगठन से जुड़े हुए नेता हैं। पार्टी ने अब तक जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने बखूबी निभाया है। चाहे पार्टी का कार्य हो या मंत्रालय में मिली जिम्मेदारी, जल संसाधन विभाग में उनकी कार्यशैली से जनता खुश रहती थी। उन्होंने उस विभाग में कई बड़े कार्य किए जिनकी चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि इस बार फिर पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके कार्यकाल में इस बार विधानसभा चुनाव का परिणाम भी काफी बेहतर रहा और पार्टी को बड़ी जीत मिली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह, सुमंत बाबा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी लोगों ने उनके कुशल कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
00

