Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,11 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे टेंडर घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला टाल दिया है. फैसला स्पेशल जज विशाल गोगने के उपलब्ध नहीं होने की वजह से टाला गया. मामले पर फैसला 16 अप्रैल को सुनाया जाएगा. कोर्ट ने 13 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था. 28 जनवरी 2019 को कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज केस में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी नियमित जमानत दी थी. कोर्ट ने एक-एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी थी. 19…
चेन्नई,11 अपै्रल (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के गृह सचिव धीरज कुमार के ट्रांसफर का आदेश दिया है. मणिवासन को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं संदीप मित्तल को नया डीजीपी बनाया गया है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होने हैं. इसके बाद, 4 मई को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव पास आने के साथ ही दक्षिणी राज्य में प्रचार जोरों पर है. चुनाव सही और निष्पक्ष तरीके से हों, यह पक्का करने के लिए एक मानक प्रक्रिया के तौर पर, जो सरकारी अधिकारी लंबे समय से एक ही पोस्ट पर काम कर रहे…
नई दिल्ली,11 अपै्रल (आरएनएस)। कहते हैं कानून के हाथ लंबे होते हैं, देर से ही सही अपराधी की गर्दन तक पहुंच ही जाते हैं. ऐसा ही कुछ साबित कर दिया है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने. जहां 35 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी 1991 से फरार चल रहा है. ये 35 साल पुराने सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई है. आरोपी की पहचान छवि लाल वर्मा के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा. पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त 1991…
रानीगंज/कोलकाता,11 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज और गलसी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब ‘ममता दीदीÓ के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और गुंडाराज को विदा करने का मन बना चुकी है। रानीगंज और गलसी की जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब ने यह साफ संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस बंगाल ने देश को राष्ट्रगान और वन्दे मातरम् दिया, आज उसे ‘कटमनीÓ और ‘सिंडिकेटÓ के हवाले कर…
0-पीएम ने कहा- बंगाल में बीजेपी सरकार सीएए को लागू करने में तेजी लाएगी पूर्व बर्द्धमान, मुर्शिदाबाद व दक्षिण दिनाजपुर ,11 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान, मुर्शिदाबाद व दक्षिण दिनाजपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार मेरी चुनावी रैलियों में आम लोगों की भीड़ और जन उत्साह का ऐसा नजारा पहले कभी मेरे गृह राज्य गुजरात में भी नहीं देखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गुजरात में भी, मैं चाहकर भी दोपहर 12 बजे इस तरह की रैली आयोजित नहीं कर सकता…
मिर्जापुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिजऱ्ापुर में थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने वरिष्ठ अधिवक्ता व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने की सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर में:दिन दहाड़े एक वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वो सुबह सुबह टहलने निकले थे और इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे, जिसमें से एक ने टहल रहे रिंकू सिंह पर देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग…
बांकुड़ा/ खडग़पुर/ कोलकाता,11 अपै्रल (आरएनएस)। बंगाल में सियासी संग्राम जम गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा व खडग़पुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में अवैध रूप से रहने वालों को अगर कोई हटा सकता है, तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है। अमित शाह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी अवैध लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा। शाह ने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाओ, हम…
मुर्शिदाबाद,11 अपै्रल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने जा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर का काफिला शनिवार को मुर्शिदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बहरमपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर इलाके में काफिले की एक गाड़ी की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि काफिले की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। जिस वाहन से टक्कर हुई, उसमें मंत्री के सुरक्षाकर्मी सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए…
सेमिनार में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और 500 से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी, पारदर्शिता और सुशासन में कॉस्ट ऑडिट की भूमिका पर जोर मुंबई, 11 अप्रैल (आरएनएस)। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) द्वारा यशवंतराव चव्हाण सेंटर, नरीमन पॉइंट, मुंबई में “”विकसित भारत के लिए कॉस्ट ऑडिट: वैल्यू, विश्वास और विजन” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और पेशेवरों ने भाग लिया और देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में कॉस्ट ऑडिट की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु…
नई दिल्ली/बेंगलुरु,11 अपै्रल (आरएनएस)। बेंगलुरु और मुंबई के बीच एक नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी गई है. उम्मीद है कि इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन से व्यस्त रूट पर रात भर का सफर बेहतर होगा, साथ ही यात्रियों का आराम और पूरे सफर का अनुभव भी बेहतर होगा. इस सेवा को साउथ वेस्टर्न रेलवे जोन द्वारा संचालित और मेंटेन किए जाने की संभावना है. यह कदम देश भर में प्रीमियम लंबी दूरी की यात्रा के विकल्पों को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे के बड़े प्रयास का हिस्सा है. बीईएमएल ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की टेक्नोलॉजी…
