मिर्जापुर,11 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिजऱ्ापुर में थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने वरिष्ठ अधिवक्ता व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने की सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर में:दिन दहाड़े एक वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वो सुबह सुबह टहलने निकले थे और इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे, जिसमें से एक ने टहल रहे रिंकू सिंह पर देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें बिल्कुल पास से गोली मारी गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
दिन दहाड़े इस हत्या की खबर से पूरे शहर में सनसनी मच गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली मारने के बाद भागते वक़्त कुछ देर तक हत्यारों की बाइक स्टार्ट भी नहीं हुई। गोली मारने वाले हत्यारे ने खुद मोटरसाइकिल की आगे की सीट पे बैठ बाइक को स्टार्ट किया। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि जब उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी तो इस दौरान कुछ लोग उन्हें पकडऩे आगे आए जिसे पीछे बैठे व्यक्ति ने देसी तमंचा दिखा के डराया और दोनों मोटरसाइकिल स्टार्ट होते ही भाग निकले। घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू इलाके की है।
मिजऱ्ापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या से नाराज बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व परिजनों ने मिलकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस लाइन मार्ग पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

