० रायपुर जिला कॉल सेंटर से राजधानी निवासी विवेक को जल्द मिला समाधान, जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार
रायपुर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिलास्तरीय हेल्पलाइन नंबर (कॉल सेंटर) आम नागरिकों के लिए त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। अब रायपुर में लोगों को समस्याओं का समाधान एक कॉल पर मिल रहा है
श्रीराम नगर फेस-2 निवासी विवेक प्रधनानी ने बताया कि उनकी कमर्शियल प्रॉपर्टी में लगे नल कनेक्शन को कटवाने के लिए वे नगर निगम के जोन कार्यालय में कुछ दिनों से आवेदन कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद उन्हें अखबार के माध्यम से जिलास्तरीय हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली।
उन्होंने कॉल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके कुछ ही दिनों के भीतर संबंधित विभाग द्वारा नल कनेक्शन काट दिया गया। समय पर समाधान मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

