मुंगेली ,11 अप्रैल ( आरएनएस)सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत तब सामने आया जब एक नाबालिग बालिका ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक किए गए दैहिक शोषण का खुलासा किया और पुलिस ने फरार आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पूरा मामला सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र का है जहां 25 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घुठेली निवासी आयुष सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की, धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर वर्ष 2023 से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 113/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2)(एम), पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल), 6 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(व्ही) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की, मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण इसकी गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) हरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए, बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ पुख्ता प्रमाण एकत्र किए, इसके बाद आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी और मुखबिर की सूचना पर 11 अप्रैल 2026 को ग्राम चातरखार के पास घेराबंदी कर 24 वर्षीय आयुष सिंह पिता ओंकार सिंह को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में थाना अजाक की टीम ने अहम भूमिका निभाई और फरार आरोपी को पकड़कर एक संवेदनशील मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया, यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि सोशल मीडिया पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना जरूरी है क्योंकि एक गलत भरोसा जिंदगी भर का दर्द बन सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

