Login
Author: tarun sardar
– कई परिवारों में पसरा मातम सीतापुर,07 मई (आरएनएस)। गुरुवार का दिन कई परिवारों के लिए काल बनकर आया। जिले के हरगांव, रामपुरकलां और खैराबाद थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कहीं तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया तो कहीं अज्ञात वाहन और आमने-सामने की भिड़ंत ने जिंदगियां छीन लीं। हादसों के बाद अस्पतालों में चीख-पुकार और गांवों में मातम का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर…
तमाड़,07 मई (आरएनएस)। थाना क्षेत्र अंतर्गत चालाडीह जेगो गांव के पास बीती रात को लगभग 12 बजे शादी सामारोह से कुछ लोग वापस लौट रहे थे इसी दौरान चालाडीह जेगो के पास तीखी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।हादसे के बाद स्थानीय कुछ लोगों ने तालाब से दो लोगों को निकाला, तमाड़ पुलिस को घटना की सूचना दी गई और एंबुलेंस की सहायता से तमाड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।इधर तमाड़ पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में…
-बस्ती जनपद से रामनगरी अयोध्या में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आये थे अयोध्या,07 मई (आरएनएस)। रामनगरी अयोध्या में गुरुवार सुबह सरयू स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जन्मदिन मनाने और दर्शन-पूजन के उद्देश्य से बस्ती जनपद से आए पांच दोस्तों में से तीन युवक सरयू नदी में स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। जिनका समाचार लिखने तक पता नहीं चल सका था। बस्ती जनपद के पांच दोस्त गुरुवार सुबह करीब साढ़े…
उत्तर 24 परगना,07 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटे बाद बाद उत्तर 24 परगना जिले में विस्फोट की खबर आई है। विस्फोट पानिहाटी इलाके में सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास हुआ। घटनास्थल आरजी कर अस्पताल रेप-हत्या पीडि़ता की मां रत्ना देबनाथ के आवास से कुछ मीटर दूर है। विस्फोट में भाजपा के 5 कार्यकर्ता घायल हैं, जिन्हें आरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पनिहाटी के वार्ड नंबर 2 में दत्ता रोड पर भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय निवासियों…
चेन्नई,07 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु में चुनाव समाप्त होने के बाद अब बड़ा राजनीतिक ड्रामा चल रहा है। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) के प्रमुख थलापति विजय गुरुवार को फिर राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे हैं। हालांकि, राज्यपाल ने लगातार दूसरे दिन विजय के सरकार बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल ने विजय को बताया कि शपथ ग्रहण प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें 118 विधायकों के हस्ताक्षर लाना जरूरी है। विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर 112 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था, जबकि राज्यपाल…
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार: निशांत कुमार समेत 32 विधायक बने मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी भी रहे मौजूद
पटना,07 मई (आरएनएस)। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। 32 नए मंत्रियों ने पटना के गांधी मैदान में शपथ ली है। इनमें से भाजपा के 15, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 13, लोक जनशक्ति पार्टी एलजेपी (रामविलास) के 2, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से एक-एक विधायक शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे। भाजपा से राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद…
