Author: tarun sardar

बेरूत,03 मई। इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईड़ीएफ) ने दक्षिणी लेबनान के टायर जिले में कई स्थानों पर गोले बरसाए। इससे पहले इजरायल ने 12 कस्बों और गांवों के निवासियों को चेतावनी जारी कर संभावित हमलों के मद्देनजर अपने घर खाली करने को कहा था। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए (नेशनल न्यूज एजेंसी) ने बताया कि इजरायली तोपों ने टायर जिले के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाया। हमलों में फ्रून और घंदूरियेह नगरपालिकाओं के साथ-साथ अल-मंसूरी, कलाइला और माजदल जौन की पहाडिय़ों के बाहरी क्षेत्र शामिल हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलाबारी…

Read More

काठमांडू,03 मई। नेपाल की नयी सरकार ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के माध्यम से एक व्यापक अध्यादेश जारी कर 1,500 से अधिक प्रमुख सार्वजनिक नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक, ये नियुक्तियां 26 मार्च से पहले सत्ता परिवर्तन से पहले की गई थीं. बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने पांच मार्च को हुए चुनावों में देश के पारंपरिक राजनीतिक दलों के खिलाफ भारी विरोध का फायदा उठाते हुए सत्ता हासिल की. यह आम चुनाव सितंबर 2025 में ‘जेनरेशन जेडÓ (1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों…

Read More

होर्मुज़, 03 मई। भारत से जुड़ा एक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस टैंकर स्ट्रेटेजिक रूप से अहम होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर गया है. यह बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच एक बड़ी सफलता है. शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला जहाज सर्वशक्ति को शनिवार को ईरान के लारक और केशम आइलैंड के पास से गुजरने के बाद ओमान की खाड़ी में जाते हुए ट्रैक किया गया. इसमें लगभग 45,000 टन एलपीजी है. ये आमतौर पर खाना पकाने के फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल होता है. माना जा रहा है कि जहाज भारत आ रहा है. सर्वशक्ति…

Read More

चेन्नई,03 मई (आरएनएस)। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री ने ‘टैक्सीवेÓ पर चल रहे विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया. एयर अरबिया के इस विमान में 217 यात्री सवार थे. विमान रविवार तड़के शारजाह से चेन्नई पहुंचा था. बताया जाता है कि जब विमान टैक्सीवे पर चल रहा था, यानी रनवे और टर्मिनल को जोडऩे वाले रास्ते पर था, इसी दौरान एक 34 वर्षीय युवक जो विमान में सवार था उसने इमरजेंसी गेट खोल दिया और नीचे कूद पड़ा. फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलकर कूदने वाले यात्री की पहचान पुदुक्कोट्टई जिले के मोहम्मद निजामुद्दीन…

Read More

गुवाहाटी,03 मई (आरएनएस)। असम में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला सोमवार को मतगणना के बाद होगा. यह तय होगा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को तीसरा कार्यकाल मिलेगा या हफ्तों से जारी खींचतान के बाद कांग्रेस सत्ता छीनने में सफल रहेगी. अधिकांश एग्जिट पोल ने असम में एनडीए सरकार बनने का आकलन किया है. असम में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था. असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूरे राज्य में पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं का वितरण और क्षेत्रीय आकांक्षाओं का जोर देखा गया. 9 अप्रैल को एक ही चरण में हुए मतदान में असमिया मतदाताओं, बंगाली भाषी…

Read More

मुंबई,03 मई (आरएनएस)। मुंबई की एक विशेष अदालत में सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सलमान के बॉडीगार्ड यानी निजी अंगरक्षक ने कोर्ट में गवाही देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि 14 अप्रैल की सुबह हुई वो गोलीबारी केवल डराने की कोशिश नहीं थी, बल्कि अभिनेता की हत्या करने का एक सोची-समझी साजिश थी। बॉडीगार्ड के इस बयान ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई, जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराया।…

Read More

सिद्धार्थनगर,03 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के लिए 5 बच्चे 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उतरते हुए सीढ़ी टूट गई और 3 बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, 2 बच्चे टंकी पर फंस गए, जिन्हें 16 घंटे बाद वायुसेना ने सुरक्षित निकाला है। यह घटना सिद्धार्थनगर के कांशीराम आवास इलाके की है। शनिवार दोपहर को यहां 5 बच्चे रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उतरते वक्त…

Read More

जबलपुर,03 मई (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। आज सुबह आखिरी लापता 2 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसी के साथ तलाशी अभियान भी खत्म हो गया है। आज तमिलनाडु के रहने वाले कामराज आर और उनके 8 साल के भतीजे मयूरन का शव मिला है। बीती शाम 2 बच्चों के शव मिले थे, जिनकी पहचान श्रीतमिल (5) और विराज (5) के रूप में हुई थी। हादसे के पहले दिन यानी 30 अप्रैल को 4, दूसरे दिन 5, तीसरे दिन 2 और आज यानी चौथे…

Read More

0-पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बर्फबारी नईदिल्ली,03 मई (आरएनएस)। देश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को अंधड़-बारिश के कारण कई शहरों में पारा 40 डिग्री के नीचे आ गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि देखने को मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के 12 राज्यों में 3-6 मई के बीच मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। राजस्थान में शनिवार को तेज आंधी चलने से सैंकड़ों पेड़…

Read More

तेल अवीव,03 मई। इजराइली सेना ने कहा कि उसने शनिवार को दक्षिणी लेबनान में टारगेट पर कई हमले किए. इजराइली रक्षा बल ने कहा कि उसकी सेना ने पिछले दिन दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह से जुड़ी कई जगहों पर हमले किये. इसे उसने हमलों की प्लानिंग और सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले मिलिटेंट इंफ्रास्ट्रक्चर बताया. इजराइली रक्षा बल ने कहा, पिछले दिन आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह से जुड़े कई ठिकानों पर हमले किये और उन्हें खत्म कर दिया. इसमें यह भी कहा गया कि कई इलाकों में करीब 70 मिलिट्री स्ट्रक्चर और लगभग 50 हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों को…

Read More