Author: tarun sardar

मॉस्को, 10 मई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं। मॉस्को में विक्ट्री परेड समारोह के बाद एक आश्चर्यजनक बयान देते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष खत्म होने के करीब है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मामला समाप्त होने वाला है। ये अब तक का सबसे मजबूत संकेत है कि मॉस्को 4 साल से ज्यादा समय तक भीषण लड़ाई के बाद अब बातचीत के जरिए समाधान तलाशने के संकेत दे रहा है। पुतिन ने कहा, यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी अभिजात…

Read More

नईदिल्ली, 10 मई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ ढाका के शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का छठा और बांग्लादेश टीम के खिलाफ पहला ही 5 विकेट हॉल रहा। उनकी गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान टीम बांग्लादेश को पहली पारी में 413/10 के स्कोर पर रोकने में सफल रही। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं। अब्बास ने बांग्लादेश को 201 रन के कुल स्कोर पर नजमुल हुसैन शांतो (101) के रूप में…

Read More

नईदिल्ली, 10 मई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. उसके बाद शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 16.3 ओवर में ही 152 रनों पर ढेर कर दिया. इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में पांचवें नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गया. उसके 11 मैचों में कुल 14 पॉइंट्स हो गए हैं, वहीं राजस्थान 77 रनों की…

Read More

धर्मशाला,10 मई। हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर धर्मशाला में आईपीएल 2026 का रोमांच अब पूरी तरह चरम पर पहुंच चुका है. पंजाब किंग्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी धर्मशाला पहुंच गई है. 11 मई को एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले अहम मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम गगल एयरपोर्ट पहुंची, जहां से खिलाडिय़ों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे हयात रीजेंसी होटल ले जाया गया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडिय़ों के धर्मशाला पहुंचते ही एयरपोर्ट के बाहर प्रशंसकों की…

Read More

नयी दिल्ली,10 मई। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और डब्ल्यूएफआई के डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास से वापसी के लिये छह महीने का अनिवार्य नोटिस नहीं देने के कारण 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में उनके भाग लेने पर रोक लगा दी. पंद्रह पन्ने के नोटिस में डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया कि विनेश के आचरण से देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है, भारतीय कुश्ती की छवि खराब हुई है, डब्ल्यूएफआई संविधान के प्रावधानों, यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों और…

Read More

नईदिल्ली, 10 मई। इंडियन प्रीमियर लीग के बीच नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (एनएडीए) ने दो भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नोटिस जारी किया है. उनके खिलाफ आरोप है कि ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले साल निर्धारित डोप परीक्षण के लिए उपलब्ध नहीं थे. दोनों खिलाड़ी फिलहाल एनएडीए के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल का हिस्सा हैं. इन पर नियमित टेस्टिंग लागू होती है और इन्हें अपने ठिकाने की जानकारी देनी होती है, ताकि बिना किसी पूर्व सूचना के होने वाली टेस्टिंग के लिए इन्हें ढूंढा जा सके. रिपोर्ट के अनुसार, डोप कंट्रोल ऑफिसर पिछले साल 17 दिसंबर को यशस्वी जायसवाल…

Read More