सैफ अली खान की नई क्राइम ड्रामा फिल्म कर्तव्य का धांसू ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में टेंशन और नैतिक उलझनों से भरी दुनिया दिखाई गई है। इसमें सैफ अली खान के अलावा रसिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी जैसे शानदार कलाकार हैं।
नेटफ्लिक्स ने आज सैफ अली खान की नई फिल्म कर्तव्य का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी पवन का रोल निभा रहे हैं। पवन अपने फर्ज और परिवार के बीच फंसा हुआ है।
सैफ अली खान पुलिस अधिकारी पवन की भूमिका में हैं। ड्यूटी के दौरान एक पत्रकार उनकी निगरानी में गोली लगकर मर जाता है। इसके बाद पवन जांच के घेरे में आ जाता है। सीनियर अधिकारियों का दबाव बढ़ता जाता है और पवन हमलावर को पकडऩे के चक्कर में फंसता चला जाता है।
इसके साथ ही उसके भाई से जुड़े एक मामले में परिवार को धमकी मिलती है। पवन सिस्टम और घर दोनों जगह फंस जाता है। फर्ज और परिवार के बीच वह मुश्किल चुनाव करने को मजबूर हो जाता है। हर फैसले की कीमत चुकानी पड़ती है।
पुलकित के निर्देशन में बनी कर्तव्य को गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। गंभीर माहौल और मजबूत किरदारों के साथ कर्तव्य, सही-गलत जैसे मुद्दों पर बात करती है। कर्तव्य नेटफ्लिक्स पर 15 मई को रिलीज होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

