Login
Author: tarun sardar
वाशिंगटन, 02 मई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का नया युद्धविराम प्रस्ताव खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसी रियायतें मांग रहा है, जिन्हें वह स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। दरअसल, ईरान ने 30 अप्रैल की शाम को पाकिस्तान को युद्धविराम वार्ता से जुड़ा नया प्रस्ताव सौंपा था। हालांकि, इसमें क्या शर्तें थीं, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रंप ने कहा, ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई ने मध्य पूर्व को एक ऐसे ईरान से बचा लिया, जो परमाणु हथियारों से लैस होकर कभी…
नईदिल्ली, 02 मई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सालाना टेस्ट टीम रैंकिंग की घोषणा की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को फायदा हुआ है। टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पहले स्थान पर मौजूद है। बता दें कि पिछले साल भी टेस्ट में कंगारू टीम शीर्ष पर मौजूद थी। आइए पूरी रैंकिंग पर नजर डालते हैं। मई 2025 में घोषित हुई सालाना टीम रैंकिंग में भारतीय टेस्ट टीम चौथे स्थान पर थी। ऐसे में इस साल जारी हुई रैंकिंग में भारत को एक पायदान का फायदा हुआ है। शुभमन…
नईदिल्ली, 02 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (75) खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 43वां और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 27 गेंदों पर पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत शुरुआत मिली और वह लक्ष्य हासिल करने में सफल रही। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राहुल और पथुम निसांका (62) की सलामी जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स को 226 रन के लक्ष्य का पीछा…
नईदिल्ली, 02 मई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हर टीम के खिलाफ उनके बैट से रन निकले हैं. इसी वजह से वो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हैं. वैभव अपने प्रदर्शन से ये साबित कर दिया है कि वो अकेले ही मैच का रुख बदल सकता है. जारी टूर्नामेंट वैभव ने दो बार 15 गेंद में फिफ्टी और 36 गेंद में सेंचुरी भी जड़ चुके हैं. इसी वजह से उनका विकेट विरोधी टीम के लिए बड़ा और अहम विकेट बन जाता है. लेकिन…
नईदिल्ली, 02 मई। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के एलिमिनेटर 2 के बेहद रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद किंग्समैन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 2 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली. जहां उनका मुकाबला रविवार को पेशावर जाल्मी से होगा. बता दें कि ये हैदराबाद किंग्समैन का पहला सीजन है और वो शुरुआत के लगातार 4 मैच हारकर यहां तक पहुंचने में सफल रहे हैं. एलिमिनेटर 2 मैच के आखिरी ओवर में जब इस्लामाबाद को जीत के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी. तब हुनैन शाह ने कमाल की गेंदबाजी की और एक हारे हुए मैच में केवल 3 रन…
नईदिल्ली, 02 मई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. जयपुर में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. जवाब में दिल्ली ने 19.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 2026 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से केएल राहुल, पथुम निसांका और नीतीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी की. राहुल ने 40 गेंद में 5 छक्के और 6 चौके की मदद…
