Login
Author: tarun sardar
गुवाहाटी,01 मई (आरएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने एक और बयान के चलते विवादों में हैं। इस बार उनके बयान से उपजा विवाद सीमा पार तक पहुंच गया है और बांग्लादेश ने ढाका में पदस्थ कार्यवाहक भारतीय उच्चायुक्त पवन बाधे को तलब किया है। बांग्लादेश ने बताया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया) इशरत जहां ने भारतीय कार्यवाहक उच्चायुक्त को ढाका का पक्ष बताया और सरमा के बयान को बांग्लादेश-भारत संबंधों के लिए अपमानजनक बताते हुए भारत को लेकर नाराजगी जाहिर की। रिपोर्ट के मुताबिक, यह राजनयिक कदम असम से लोगों की कथित स्वदेश (बांग्लादेश) वापसी से जुड़े सरमा के…
जेवर,01 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। यहां से 15 जून से उड़ान शुरू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली उड़ान इंडिगो की होगी, आगे चलकर अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी यहां से उड़ानें संचालित करेंगी। अभी केवल घरेलू उड़ानों को भी अनुमति दी जाएगी। साथ ही, 15 जून से ही हवाई अड्डे से कार्गो सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में उद्घाटन किया था, जिसके बाद सभी जरूरी प्रक्रियाएं और अनापत्ति प्रमाणपत्र से जुड़ी प्रक्रिया पूरी…
छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…
नईदिल्ली,01 मई (आरएनएस)। चुनाव खत्म होते ही कामर्शियल गैस के सिलेंडर के दाम एकदम से 993 रुपये बढऩे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही बताया था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी और आज कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि यह एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है और अब अगला वार पेट्रोल-डीजल पर होगा। राहुल ने एक्स पर लिखा, कह दिया था- चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कामर्शियल…
कोलकाता,01 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान निपट चुका है और अब मतगणना स्थलों की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है। गुरुवार शाम को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल पर सतर्क रहने को कहने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भबानीपुर के स्ट्रांगरूम पर पहुंच गईं। कोलकाता में अपने निर्वाचन क्षेत्र के स्ट्रांगरूम पर ममता ने करीब 4 घंटे समय बिताया और चुनाव आयोग को चेतावनी भी दी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता ने दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रांगरूम का दौरा किया। उन्होंने यह दौरा तब किया,…
ठाणे,01 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार तड़के भाजपा सांसद हेमंत सवरा एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। भाजपा सांसद मुंबई से गुजरात जाने वाली सड़क पर गलत साइड से आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही डंपर ने घोड़बंदर रोड पर उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिससे सांसद की जान बच गई। हालांकि, उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सांसद की कार मुंबई-गुजरात रोड पर थी, जबकि डंपर मुंबई लेन से आ रहा था। तभी दोनों की आमने-सामने टक्कर हुई। सांसद का कहना…
नईदिल्ली,01 मई (आरएनएस)। अमेरिका ने गुरुवार को एक वार्षिक रिपोर्ट जारी की, जिसमें भारत को बौद्धिक संपदा अधिकारों के मामले में एक प्रमुख चिंता या प्राथमिकता वाला विदेशी देश बताया गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की 2026 की रिपोर्ट में रूस-चीन और वियतनाम जैसे अन्य देश भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बौद्धिक संपदा के संरक्षण और प्रवर्तन के मामले में भारत दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। इसके क्या मायने हैं? आइए, जानते हैं। व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की वार्षिक रिपोर्ट में इस बात की समीक्षा की जाती है कि अमेरिका के व्यापारिक…
नईदिल्ली,01 मई (आरएनएस)। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने शुक्रवार को उनको असम पुलिस द्वारा दर्ज मानहानि और जालसाजी के मामले में अग्रिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और एएस चंदुरकर की पीठ ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले की परिस्थितियां राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का संकेत देती हैं, जो खेड़ा परिवार की व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा को अनिवार्य बनाती है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान खेड़ा ने कोर्ट को बताया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी…
अहमदाबाद,01 मई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां उनके लिए टीम की सफलता व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक महत्वपूर्ण है. यह 36 वर्षीय तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है और इस कारण उनके पास पर्पल कैप है. उन्होंने आरसीबी की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 रन देकर तीन विकेट लिए। उनकी टीम को हालांकि इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. भुवनेश्वर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,…
टोरंटो,01 मई। क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुषों की नेशनल टीम का हेड कोच बनाया है. देसाई की नियुक्ति को कनाडा क्रिकेट के विकास के लिए अहम माना जा रहा है. कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद मोंटी देसाई ने कहा, मुझे यह जिम्मेदारी लेते हुए गर्व महसूस हो रहा है. मैं क्रिकेट कनाडा को उनके भरोसे के लिए धन्यवाद देता हूं. कनाडा में मेरे पिछले अनुभव ने मुझे संभावना और खेल के लिए मौजूद पैशन को स्पष्ट तौर पर समझने में मदद की है. उन्होंने कहा, वैश्विक रूप से क्रिकेट के विकास…
