Login
Author: tarun sardar
बाराबंकी,28 अपै्रल (आरएनएस)। जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में ललई खेड़ा निवासी उदयराज (42) अपने रिश्तेदार लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी वासुदेव (40) के साथ बाइक से मंगलपुर स्थित अपने गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुरवा कट के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।…
नईदिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर चौथी रूसी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली भारत के लिए रवाना हो चुकी है। इसके मई के मध्य तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। इसी तरह 5वीं एस-400 के इसी साल नवंबर में भारत भेजे जाने की संभावना है। केंद्र सरकार ने पहले ही 5 और एस-400 प्रणालियों की खरीद को हरी झंडी दे दी है, जिनमें किसी भी हवाई लक्ष्य को 400 किलोमीटर की लक्ष्य सीमा तक नष्ट करने की क्षमता है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने चौथी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली…
नईदिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी अनिल अंबानी के रिलायंस अनिल अंबानी समूह (आरएएजी) के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत मंगलवार को नई कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी ने समूह का एक फ्लैट, एक फार्महाउस, जमीन के टुकड़े और शेयरों सहित 3,034 करोड़ रुपये की नई संपत्तियों को जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियां रिलायंस आरएएजी की कंपनियों रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से संबंधित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने जो संपत्ति जब्त की है, उसमें मुंबई का एक फ्लैट, खंडाला का एक फार्महाउस, महाराष्ट्र का एक हिल स्टेशन, सानंद…
गंगटोक,28 अपै्रल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के 50वें राज्य बनने के जश्न के समापन समारोह के दौरान 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक ये प्रोजेक्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, एजुकेशन, पावर, अर्बन डेवलपमेंट, एनवायरनमेंट, टूरिज्म और एग्रीकल्चर जैसे कई सेक्टर्स में फैले हुए हैं. इनका मकसद राज्य में होलिस्टिक और इनक्लूसिव डेवलपमेंट को तेज करना है. हेल्थकेयर सेक्टर में प्रधानमंत्री ने नामची जिले के यांगंग में 100 बेड वाले आयुर्वेद हॉस्पिटल का शिलान्यास…
नई दिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में मर्जर को राज्यसभा के सभापति की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गईं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहुंचकर स्वाति मालीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली. प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया. बता दें कि 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के…
नई दिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा का घेराव करने पहुंची. एक तरफ विधानसभा के अंदर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया जा रहा था, वहीं विधानसभा के कुछ दूर पहले महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. दिल्ली विधानसभा के कुछ दूर पहले महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला. महिलाओं ने…
नई दिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की भ्रष्टाचार के एक नये मामले में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. इस मामले पर अब वो बेंच सुनवाई करेगी जिसकी सदस्य जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा नहीं होंगी. मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी. जैसे ही इस मामले को सुनवाई के लिए पुकारा गया कोर्ट ने कहा कि इसी मामले में एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राईवेट लिमिटेड ने भी याचिका दायर की है जिस पर दूसरी बेंच सुनवाई कर रही है.…
