बाराबंकी,28 अपै्रल (आरएनएस)। जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में ललई खेड़ा निवासी उदयराज (42) अपने रिश्तेदार लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी वासुदेव (40) के साथ बाइक से मंगलपुर स्थित अपने गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुरवा कट के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद भाग रही बोलेरो को ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर घेरकर रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

