Author: tarun sardar
वाशिंगटन, 28 अपै्रल। ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका को अपना नया प्रस्ताव भेजा है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपने सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक कर ईरान के प्रस्ताव पर चर्चा की। ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और परमाणु संवर्धन से जुड़े मुद्दे पर बाद में बात करने की शर्त पर सहमत नहीं हैं। वे चाहते हैं कि परमाणु मुद्दा शुरू में निपटाया जाए। अमेरिका को भेजे गए ईरान के नए प्रस्ताव में युद्धविराम को लंबी अवधि के लिए बढ़ाने या…
नईदिल्ली, 28 अपै्रल। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आखिरी टी-20 मुकाबले में 23 रन से हरा दिया। इसी के साथ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम 5 मैचों की सीरीज 1-4 से हार गई। सीरीज के पहले 3 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका जीती थी। इसके बाद चौथा मैच भारतीय महिला टीम ने 14 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए।…
नईदिल्ली, 28 अपै्रल। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। चटगांव में खेले गए मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182/6 का स्कोर बनाया। मेहमान टीम से कटेन क्लार्क (51) और डेन क्लीवर (51) ने अर्धशतक लगाए। जवाब में मेजबान टीम ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। टिम रॉबिन्सन (0) के जल्दी आउट होने के बाद क्लार्क और क्लीवर ने अर्धशतक लगाए। इसके बाद कप्तान निक केली ने 27 गेंदों…
नईदिल्ली, 28 अपै्रल। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 50 विकेट पूरे कर लिए। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ अपना पहला विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते डीसी की टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। हेजलवुड ने अपने पहले ही ओवर में 2 बड़े विकेट लेकर विपक्षी टीम की खराब शुरुआत कर दी।…
नईदिल्ली, 28 अपै्रल। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एकतरफा मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) पर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. भुवी और हेजलवुड की जोड़ी ने नई गेंद से की गई अपनी घातक गेंदबाजी से डीसी के बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. मेजबान टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ही ढेर हो गई. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने क्रमश: 34 और 23 नाबाद रन बनाकर 81 गेंदें शेष रहते…
नईदिल्ली, 28 अपै्रल। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो आईपीएल में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने ये उपलब्धि 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी बनाम डीसी के मैच में हासिल की. इस मैच में उतरने से पहले, कोहली को यहां तक पहुंचने के लिए केवल 11 रनों की जरूरत थी. हालांकि कोहली ने 76 रनों के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए मैच में 23 रनों की पारी खेली और अपनी टीम…
नईदिल्ली, 28 अपै्रल। रांची,28 अपै्रल। झारखंड की राजधानी रांची की प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. दिव्यानी को एएफसी यू17 वूमेन्स एशियन कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. वह रांची की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश के लिए खेलने का अवसर मिला है. खास बात यह है कि इस बार झारखंड से कुल चार खिलाडिय़ों का चयन हुआ है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है. दिव्यानी लिंडा रांची जिला के कांके प्रखंड अंतर्गत चंदरा गांव की…
