Author: tarun sardar
क्योंझर,28 अपै्रल (आरएनएस)। ओडिशा के क्योंझर जिले से एक झकझोरने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति एक कंकाल को अपने कंधे पर लादकर जाते दिख रहा है। घटना पटना ब्लॉक के मल्लीपासि इलाके की है। व्यक्ति की पहचान आदिवासी जीतू मुंडा (50) के तौर पर हुई है। वह कंधे पर अपनी बहन कालरा मुंडा (56) का कंकाल लादे था। वह कंकाल को ओडिशा ग्रामीण बैंक ले जा रहा था, ताकि बैंककर्मी उसे उसकी बड़ी बहन के खाते से पैसे दे सकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कालरा का 26 जनवरी, 2026 को निधन हो गया था। इसके बाद उसके भाई…
नईदिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर और मध्य भारत में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अधिकांश शहरों में तापमान 40 और कुछ जगह 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा भारत ही नहीं दुनिया में सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दिनों में अंधड़-बारिश के कारण तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने के आसार जताए हैं। उत्तर प्रदेश के बांदा में सोमवार को तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो अप्रैल महीने में सबसे…
मेरठ ,28 अपै्रल (आरएनएस)। मेरठ से प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर देश के विकास का पहिया 29 अप्रैल यानी आज (बुधवार) से दौडऩे लगेगा। यूपी के इस सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को उत्तराखंड के हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा। फिलहाल छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आने वाले समय में आठ लेन का किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिले और 519 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें मेरठ, बुलंदशहर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे बड़े महानगर…
– हादसे में घायल एक बेटा कानपुर रेफर फतेहपुर,28 अपै्रल (आरएनएस)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह निमंत्रण में आ रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी मूलचन्द्र अपने परिवार सहित कानपुर में रहता है। बताते हैं कि खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर रिश्तेदारी…
0-श्रीनगर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएमजीएसवाई -4 के तहत करोड़ों रुपये की मंजूरी का पत्र मंच पर ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सौंपा 0-डीएवाई – एनआरएलएम के तहत शिवराज सिंह द्वारा 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 4568.23 करोड़ रु. से अधिक की मदर सैंक्शन जारी 0-कश्मीर के विकास के लिए दिल के द्वार भी खुले हैं, दिल्ली के द्वार भी खुले हैं; शिवराज सिंह चौहान 0-विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर जरूरी; सड़क, आजीविका, आवास और कृषि विकास को लेकर शिवराज का स्पष्ट रोडमैप श्रीनगर,28 अपै्रल (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के…
मैनपुरी,28 अपै्रल (आरएनएस)। एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन और जीजा को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. बता दें कि घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास उस वक्त घटी, जब भाई-बहन और जीजा बाइक पर सवार होकर अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे. इसी…
70 हजार के विवाद में हत्या, मां और तीन बेटों को फांसी की सजा, शेखर मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला
मुजफ्फरनगर,28 अपै्रल (आरएनएस)। मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के खेड़ी सूंडियान गांव में किसान शेखर की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने आरोपी मां और उसके तीन बेटों को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह वारदात 17 जून 2019 को हुई थी। मामले के अनुसार कस्बा सिसौली निवासी राजबाला देवी अपने बेटे शेखर के साथ खेड़ी सूंडियान गांव में 70 हजार रुपये उधार मांगने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान…
मुंगेर,28 अपै्रल (आरएनएस)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित कार गलत दिशा में जाकर सड़क किनारे स्थित एक गैरेज में घुस गई और वहां काम कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान मिन्नत नगर निवासी मु. शाहिद उर्फ टिंकू, बनौदा निवासी मु. अरमान आलम और नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी राजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह गैरेज में काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधे उनके…
नई दिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी अमरावती जैसा मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल के युवक शाहिद समीर सनादी पर युवतियों के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद कोल्हापुर की हातकणंगले तालुका का रहने वाला है और फार्मेसी का छात्र है। उनसे कई युवतियों का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाए और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया। शाहिद ने जब अपने एक करीबी दोस्त को इसके बारे में बताया, तो उसने मामले का खुलासा कर दिया। 27 अप्रैल को एक 20 साल की युवती ने…
नई दिल्ली,28 अपै्रल (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल ऑफिस ने रोज वैली ग्रुप पोंजी स्कैम के पीडि़तों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में एक अहम पड़ाव हासिल किया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने एसेट डिस्पोजल कमेटी के साथ मिलकर इस काम को पूरा किया है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2026 तक इस मिली-जुली कोशिश ने फंड रिकवरी के कई चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है, और 1.7 लाख से ज्यादा निवेशकों को 127.69 करोड़ रुपये वापस दिलाने का काम किया है। इस रिकवरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और पीडि़तों पर केंद्रित कानूनी कार्रवाई के लिए एक बड़ी जीत माना…
