मुंगेर,28 अपै्रल (आरएनएस)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित कार गलत दिशा में जाकर सड़क किनारे स्थित एक गैरेज में घुस गई और वहां काम कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों की पहचान मिन्नत नगर निवासी मु. शाहिद उर्फ टिंकू, बनौदा निवासी मु. अरमान आलम और नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी राजा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह गैरेज में काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधे उनके ऊपर चढ़ गई। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और पुलिस के सामने ही उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने मुंगेर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।
इधर, हादसे के तुरंत बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं।
अब तक, श्वष्ठ ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में फैली लगभग 1,568 करोड़ रुपये की बुक वैल्यू वाली चल और अचल संपत्तियों को अटैच या जब्त किया है, जिसका मकसद प्रभावित पीडि़तों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाना है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

