Login
Author: tarun sardar
नई दिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पद संभालने के एक दिन बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर लाहिड़ी की पीएम से यह पहली मुलाकात है. ऐसे समय में जब भारत एक मुश्किल वैश्विक आर्थिक माहौल से जूझ रहा है, लाहिड़ी, जिन्हें शुक्रवार को सरकार के सबसे बड़े पॉलिसी थिंक टैंक का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. आज नई दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की, जिससे उनके कार्यकाल की शुरुआत का संकेत मिला. हालांकि बैठक में क्या कुछ हुआ इसकी कोई…
कोलकाता,25 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर्स) की नियुक्ति की घोषणा की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार, ये सभी 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक दूसरे राज्यों से बुलाए गए हैं। इनकी नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य दूसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या तनाव की स्थिति न बने।…
तेलंगाना/जगदलपुर,25 अपै्रल (आरएनएस)। क्सल मोर्चे पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना में 47 माओवादियों ने सामूहिक रूप से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस घटनाक्रम को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी (डीवीसी) की गतिविधियां लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के दो बड़े नेता—दक्षिण बस्तर डीवीसी प्रभारी हेमला आयथु उर्फ विज्जा और 9वीं बटालियन के कमांडर पोडियम लाचू उर्फ मनोज शामिल हैं। इनके अलावा एक स्टेट कमेटी सदस्य, तीन डीवीसीएम/सीवाईपीसीएम स्तर के सदस्य, 24 एसीएम/पीपीसीएम कैडर और 19…
नई दिल्ली ,25 अपै्रल (आरएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मालदीव की यात्रा करने या वहां जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है। इसमें मालदीव के हाल ही में और सख्त हो गए नशीले पदार्थों के कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। मालदीव सरकार ने मार्च 2026 से अपने ड्रग्स अधिनियम में बड़े बदलाव किए हैं। इन संशोधनों के बाद नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों की सजाएं बहुत कड़ी कर दी गई हैं। छोटी मात्रा में भी प्रतिबंधित नशीले पदार्थ रखने पर सख्त सजा का प्रावधान है। बड़े पैमाने पर…
नई दिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर जिले में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान गंभीर कदाचार तथा निष्पक्षता बनाए रखने में विफलता के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को भेजे गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर के अतिरिक्त एपी संदीप गराई, डायमंड हार्बर के एसडीपीओ सजल मंडल, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज मौसम चक्रवर्ती, फलता पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज अजय बाग और उस्थी पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज सुभेच्छा बाग को…
नई दिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर रसाल सिंह को निलंबित करने के आदेश को निरस्त कर दिया है. जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने निलंबन निरस्त करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को पर्याप्त जांच के पहले ही निलंबित कर दिया गया. उनका निलंबन तदर्थ कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर किया गया था न कि पॉश एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक बनी कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर. याचिका प्रोफेसर रसाल सिंह ने दायर की थी. दरअसल, प्रोफेसर रसाल सिंह के खिलाफ कार्यस्थल पर यौन प्रताडऩा निरोधक…
कोलकाता,25 अपै्रल (आरएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा पर तीखा हमला किया. आप के दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद, उन्होंने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने आप के अपराधों का हिस्सा बनने के बजाय सत्ताधारी पार्टी के साथ गठबंधन करना चुना. एक एक्स पोस्ट शेयर करते हुए, टीएमसी सांसद ने लिखा, वह भाजपा के अपराधों का हिस्सा बनना पसंद करेंगे. मोइत्रा ने आर्टिकल अटैच किया, जिसमें लिखा था, मैं आप के अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था: राघव चड्ढा, छह अन्य…
मेहसाणा (गुजरात),25 अपै्रल (आरएनएस)। मेहसाणा में नगर निगम की चुनावी लड़ाई अब खूनी और हिंसक हो गई है. मेहसाणा के वार्ड नंबर 4 में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच खूनी झड़प और जानलेवा हमले की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें शुक्रवार देर रात तावडिया रोड पर धारदार हथियारों से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस राजनीतिक हत्या की घटना के बाद पूरे मेहसाणा जिले में अफरा-तफरी मच गई है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं. मेहसाणा के डीएसपी मिलाप…
कोलकाता,25 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। आज ईडी ने कोलकाता समेत 9 जगहों पर छापा मारा है। ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े राशन घोटाले में की गई है। ये ठिकाने मुख्य रूप से आपूर्तिकर्ताओं और निर्यातकों से जुड़े हैं, जिनमें निरंजन चंद्र साहा का परिसर भी शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की है। ईडी की कोलकाता जोनल टीम ने कोलकाता, बर्धमान और हाबडा में 9 ठिकानों पर छापा मारा है। हाबड़ा में 3 चावल व्यापारियों के…
हैदराबाद,25 अपै्रल (आरएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से निकाले जाने के बाद के कविता ने खुद की राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। इसका नाम तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) रखा गया है। कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। ये घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब 7 महीने पहले कविता को बीआरएस से निकाल दिया गया था। अब उन्होंने नई पार्टी लॉन्च कर दी है। कविता ने कहा, हम पीछे नहीं हटेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए; अब समय आ गया है तेलंगाना की जनता अपनी बात कहे। हम अपनी आकांक्षाओं को…
