Author: tarun sardar

नईदिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (आप) के 3 राज्यसभा सांसदों ने बीते दिन पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राघव का दावा है कि 4 और सांसद भाजपा में शामिल होंगे। अब खबर आई है कि बागी सांसदों को मनाने के लिए पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनसे चर्चा करना चाही थी। हालांकि, इससे पहले ही सभी सांसद भाजपा में शामिल हो गए। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल ने अगले कार्यकाल में 6 में से कम से कम 5 नेताओं को टिकट देने का वादा किया था। हालांकि,…

Read More

नईदिल्ली,25 अपै्रल (आरएनएस)। देश के कई राज्यों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी भीषण होती जा रही है। शुक्रवार को देश में प्रयागराज में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सोमवार से कुछ राज्यों में मौसम पलटने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना जताई है। दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश-अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। दिन में 15-25 किलोमीटर…

Read More

छोटे परदे पर आज दूरदर्शन 7.00 समाचार 7.15 मूक-बधिरों के लिए समाचार 7.30 आज सवेरे 8.30 नई दृष्टि नई राह 0.00 सुनो कहानी 10.30 गली गली सिम सिम 11.00 मंथन दोपहर 12.00 मुआवजा मदद या अभिशाप 12.30 शमा 1.00 मंगलसूत्र एक मर्यादा 1.30 अंखड सौभाग्यवती भव 2.00 कलेक्टर बाबु 2.30 नई शोच 3.00 जिंदगी एक भंवर 3.30 स्त्री तेरी कहानी… धारावाहिक सायं 4.00 प्रादेशिक प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क 4.30 भक्ति संगित 8.00 द न्यूज 8.05 पार्लियामेंट न्यूज 8.30 जननी 9.00 पहचान अस्तित्व की तलाश 9.30 यहां के हम सिकंदर 10.00 कानाफूसी धारावाहिक 10.30 इम्तिहान 11.00 रंगोली11.30 नृत्य का राष्ट्रीय कार्यक्रम। डिस्कवरी…

Read More

तेहरान, 25 अपै्रल। ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावनाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। ईरान की सेना का दावा है कि उसने इजरायल और अमेरिका खिलाफ युद्ध में अब तक अपनी बड़ी मिसाइल क्षमता का इस्तेमाल ही नहीं किया है। ईरान ने यह दावा तब किया है, जब हाल ही में क्रेमलिन द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया था कि ईरान के पास कुछ ऐसी रहस्यमयी मिसाइलें हैं या हो सकती हैं, जिनकी क्षमता से दुनिया अनजान है। अब ईरान ने यह बयान देकर रूस के उस दावे पर एक तरह…

Read More

तेहरान, 25 अपै्रल। ईरान ने शनिवार को एक और व्यक्ति को फांसी दे दी। बताया जा रहा है कि ईरान ने शनिवार को एर्फान कियानी नामक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटका दिया। ईरानी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि वह इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़ा था और जनवरी 2026 में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से शामिल था। ईरान की न्यायपालिका से जुड़ी सूत्रों ने बताया कि कियानी को इस्फहान शहर में सुरक्षा बलों पर हमला करने, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी और आतंक फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।…

Read More

वॉशिंगटन,25 अपै्रल। अमेरिका ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर अब भी बड़ा खतरा बना हुआ है, हालांकि सीमित स्तर पर आवाजाही जारी है। अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने कहा कि इस अहम समुद्री रास्ते से जहाज अभी भी गुजर रहे हैं, लेकिन हालात पहले से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। उन्होंने पेंटागन में हुई एक ब्रीफिंग में कहा कि यातायात हो रहा है, लेकिन यह उतना नहीं है जितना लोग चाहते हैं और इसमें पहले से ज्यादा जोखिम है। हेगसेथ ने कहा कि…

Read More

वाशिंगटन,25 अपै्रल। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अमेरिका हिंद-प्रशांत कमांड के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ चर्चा की। इस बातचीत के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा के मामले में दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल को और मजबूत किया गया। उन्होंने पैसिफिक एयर फोर्स के कमांडर और यूएस हिंद-प्रशांत कमांड के एयर कंपोनेंट कमांडर जनरल केविन बी. श्नाइडर से बात की। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा में साझा प्राथमिकताओं और हिंद-प्रशांत और उससे आगे शांति और स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के हेडक्वार्टर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…

Read More

इस्लामाबाद, 25 अपै्रल। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता हो सकती है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर भी अमेरिका से निकल चुके हैं। एक शीर्ष ईरानी अधिकारी ने बताया कि इस बार अमेरिका और ईरान के बीच कोई सीधी वार्ता नहीं होगी और पाकिस्तान अप्रत्यक्ष माध्यम से दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कराएगा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल एक आधिकारिक दौरे के लिए इस्लामाबाद पहुंच गया…

Read More

वाशिंगटन, 25 अपै्रल। अमेरिका नए एच-1बी वीजा जारी करने पर 3 साल की रोक लगा सकता है। रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने इससे जुड़ा एक विधेयक अमेरिकी संसद में पेश किया है। इस विधेयक का नाम एंड एच-1बी वीजा एब्यूज एक्ट 2026 रखा गया है, जिसे सांसद एली क्रेन ने पेश किया है। इसका उद्देश्य वीजा प्रणाली को फिर से शुरू करने से पहले उसमें सुधार और सख्त नियमों को लागू करना है। क्रेन ने कहा, सरकार को मेहनती नागरिकों के लिए काम करना चाहिए, न कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के मुनाफे के लिए। हम अमेरिकी जनता के प्रति जवाबदेह…

Read More

नईदिल्ली, 25 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन (101*) के शतक से 207/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 104 रन पर ढेर हो गई। इस हार पर पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी की आलोचना की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन ने अच्छी पिच पर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी…

Read More