Author: tarun sardar

नई दिल्ली ,13 मई (आरएनएस)। सबरीमला मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू धर्म एक जीवनशैली है और यह आवश्यक नहीं है कि हिंदू धर्म में बने रहने के लिए मंदिर जाना या धार्मिक अनुष्ठान करना अनिवार्य हो. सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, लोग अपनी झोपड़ी में दीपक जलाते हैं, बस इतना ही काफी है. न्यायालय ने हिंदू धर्म की सादगी और समावेशिता पर बल दिया.नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ केरल के सबरीमला मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और दाऊदी बोहरा सहित विभिन्न धर्मों द्वारा पालन की जाने वाली धार्मिक स्वतंत्रता…

Read More

एर्नाकुलम,13 मई (आरएनएस)। कनेक्टिविटी बढ़ाने और आइलैंड टूरिज्म को नई तेजी देने के लिए एक बड़े कदम के तौर पर कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट केरल और लक्षद्वीप को जोडऩे वाली सीप्लेन सर्विस के लिए ट्रायल रन शुरू कर रहा है. कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस एस सुहास ने बताया कि टेस्ट फ़्लाइट आज से शुरू होगी, बशर्ते मौसम अच्छा रहे. इन शुरुआती फ़्लाइट का मकसद रीजनल एविएशन ऑपरेशन की फिजिबिलिटी को जांचना है, जिससे कोच्चि और आइलैंड ग्रुप के अलग-अलग आइलैंड के बीच परमानेंट और डायरेक्ट सीप्लेन कनेक्टिविटी के लिए रास्ता तैयार होगा. इस मिशन में स्काईहोप एविएशन…

Read More

नई दिल्ली,13 मई (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में नेशनल हाईवे-44 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां सड़क किनारे खड़े डंपर में एक तेज रफ्तार ऑटो जा घुसा. हादसा इतना भयावह था कि ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया. हादसा अलीपुर स्थित नेशनल हाईवे-44 पर यादव ग्रीन फार्म के ठीक सामने हुआ. बताया जा रहा है कि एक ऑटो, जिसमें करीब पांच सवारियां मौजूद…

Read More

नई दिल्ली,13 मई (आरएनएस)। अरविंद केजरीवाल ने आज दूसरे दिन फिर पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने देश के जेन जेड, छात्रों और युवाओं को केंद्र में रखते हुए नीट पेपर लीक मुद्दे पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हर साल लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक माफिया उनके सपनों को कुचल देता है. इसके साथ ही उन्होंने रूस से तेल और गैस खरीद को लेकर भी केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए और कहा कि देशहित में फैसले लेने की जरूरत है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीट पेपर लीक के बाद हर बार जांच…

Read More