Author: tarun sardar
नई दिल्ली,24 अपै्रल (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के डीजीपी को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया है. यह टीम पिछले महीने गाजियाबाद में चार साल की बच्ची के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या के मामले की जांच करेगी. इस मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पांचोली की पीठ के सामने हुई. अदालत, पीडि़त बच्ची के पिता द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने एसआईटी या सीबीआई से अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की…
नई दिल्ली,24 अपै्रल (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक अहम फैसले में कहा कि, कि कोई भी अदालत किसी महिला, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के खिलाफ प्रेग्नेंसी के लिए मजबूर नहीं कर सकती. इस फैसले के साथ अदालत ने सात महीने से गर्भवती 15 साल की नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत दे दी. जस्टिस बीवी नागरत्ना की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि प्रेग्नेंट महिला की पसंद जरूरी है और महिला की प्रजनन स्वायत्तता को सबसे ज्यादा अहमियत दी जानी चाहिए. बेंच ने कहा कि इस मामले में नाबालिग 15 साल की है और प्रेग्नेंसी अनचाही है.…
नई दिल्ली,24 अपै्रल (आरएनएस)। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 2014 में अफ्रीकी मूल की एक महिला पर कथित हमले के मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती और 16 अन्य को बरी कर दिया है. एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने सोमनाथ भारती के अलावा जिन आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया उनमें आदित्य, बदलू खान, बादल खान, दीपक चौहान, अनिल कुमार, पवन सैनी, नरेश सैनी, धरम चंद राणा, वेद सैनी, राजेश सैनी, हेमंत सैनी, संजीव सैनी, विजय सैनी, देविंद्र चौहान, इंद्र सैनी और श्यामला…
भंडारा (महाराष्ट्र),24 अपै्रल (आरएनएस)। जिले के पवनी तालुका के अड्याल गांव के पास गुरुवार 23 अप्रैल की देर रात को बारातियों को ले जा रही मारुति ओमनी वैन और एक ट्रक के बीच हुए टक्कर में दूल्हे के मामा-मामी सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. भंडारा जिले के अड्याल निवासी लोमेश नन्हे के बेटे का विवाह समारोह कोंधा गांव में था. समारोह खत्म होने के बाद, नौ बारातियों को लेकर एक मारुति वैन अड्याल की ओर जा…
