Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
Author: tarun sardar
रांची,04 फरवरी। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित 46वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड मास्टर एथलेटिक्स के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाडिय़ों ने कुल 8 पदक अपने नाम किए, जिसमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं. उम्र को मात देते हुए खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि जज्बा और अनुशासन के आगे उम्र कोई बाधा नहीं होती. प्रतियोगिता में झारखंड के वरिष्ठ एथलीट राम प्रताप मुंडा ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए 80+ आयु वर्ग में तीन…
