राका को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है और बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं. टीम ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि वो फिल्म में एक बहुत ही जरूरी रोल निभा रही हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद शूटिंग जारी रखेंगी. अब नई डिटेल्स से ये और साफ हो गया है कि वो फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा हैं और हमें इस सुपरस्टार के जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलेंगे.
उनके किरदार को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच सोर्सेज का कहना है कि दीपिका कहानी की मुख्य कड़ी बनी हुई हैं और उनके सीन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद के दौरान भी वो अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग जारी रखे हुए हैं.
प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, फिल्म में दीपिका की एंट्री धमाकेदार है और अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीन भी है. अब ये सीन्स बॉडी डबल की मदद से शूट किए जाएंगे, जबकि दीपिका खुद ड्रामेटिक और इमोशनल सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी. उनके रोल में कोई कटौती नहीं की गई है और वह वैसी ही बनी रहेगी. वह ‘राकाÓ की एक मुख्य किरदार हैं और प्रेग्नेंसी की वजह से कहानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
एटली के निर्देशन में बन रही ‘राकाÓ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, खासकर दीपिका के किरदार को लेकर, जिससे कहानी में काफी इमोशनल गहराई आने की उम्मीद है.
एटली द्वारा निर्देशित ‘राकाÓ को लेकर काफी एक्साइटमेंट है, खासतौर पर दीपिका और अल्लू अर्जुन के किरदारों के लिए, जो एटली के विजन के साथ पर्दे पर कमाल करने वाले हैं. इससे पहले एक सूत्र ने बताया था, अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण ‘राकाÓ के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी.
‘राकाÓ और ‘किंगÓ जैसी दोनों फिल्मों के काम सुचारू रूप से आगे बढऩे और उनके किरदारों में कोई बदलाव न होने के साथ, दीपिका पादुकोण लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

