होमी अदजानिया की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर जहां फैंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला वहीं, फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा. वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बाद माना जा रहा था कि इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. फिल्म ने 10वें दिन के कलेक्शन के बाद एक और रिकॉर्ड बना दिया, जो कि कृति सेनन के करियर का बड़ा रिकॉर्ड है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड धांसू कमाई की, जिसकी कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ऑफिशियल आंकड़ों की मानें तो 10वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 143.18 करोड़ पहुंच गया है.
इसके साथ ही अगर फिल्म कॉकटेल 2 के इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने दूसरे संडे को 4.40 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड कलेक्शन में 12.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, कॉकटेल 2 का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 104.33 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 88.41 करोड़ रहा. फिल्म ने ओवरसीज में 38.85 करोड़ की कमाई की.
इसके साथ ही कॉकटेल 2 कृति सेनन की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, नेट कलेक्शन के मामले में इसने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (87 करोड़) को पछाड़ दिया है. लेकिन वर्ल्डवाइड ये इस फिल्म को पीछे करने में थोड़ी सी चूक गई. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 143.66 करोड़ था, जबकि कॉकटेल 2 दुनियाभर में 10 दिनों में 143.18 करोड़ की कमाई कर चुकी है. लेकिन ये 11वें दिन की कमाई के बाद कृति सेनन की वर्ल्डवाइड 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी.
इसके अलावा कॉकटेल 2 शाहिद कपूर के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का नेट कलेक्शन 88.41 करोड़ हो गया है और इसी के साथ ही इसने टॉप 3 में एंट्री भी मार ली है.
बहरहाल, अगर कॉकटेल 2 के बारे में बात की जाए तो साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है. फिल्म के पहले पार्ट में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण को लीड रोल में दिखाया गया था. अब इसके सीक्वल में सैफ अली खान, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में हैं. हालांकि, रश्मिका कहना था कि ये सिर्फ कॉकटेल का सीक्वल है लेकिन इसकी कहानी और कैरेक्टर्स से इसका कोई लेना देना नहीं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

