गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लों की फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 इस 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगलÓ से क्लैश करना पड़ा है. वहीं पॉपुलर फैंचाइजी की फिल्म होने के बावजूद इसे बुहत ज्यादा दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं. हालांकि फिर भी इसकी कमाई में वीकेंड पर तेजी देखी गई. साथ ही ये 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्मों में भी शामिल हो गई है. चलिए यहां इसे तीसरे दिन यानी संडे के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
स्मीप कांग के निर्देशन में बनी कैरी ऑन जट्टा 4 बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने अच्छी तेजी दिखाई और सैकनिल्क के मुताबिक भारत में दूसरे दिन इसकी कमाई 2.5 करोड़ रुपये (नेट) रही.अब संडे को भी इसके कलेक्शन जबरदस्त उछाल देखा गया है.
बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कैरी ऑन जट्टा 4 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 3.40 करोड़ की नेट कमाई की है.
इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 7.80 करोड़ रुपये हो गया है.गौरतलब है कि सील 2026 में पंजाबी सिनेमा ने कुछ सफलताएं देखी हैं, लेकिन किसी ने भी कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया. अभी तक रिलीज हुई ज्यादातर पंजाबी फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई हैं. लेकिन कैरी ऑन जट्टा 4 ने रिलीज के तीन दिन में व्याह करतारें दा ( 4.55 करोड़) और बंबुकट 2 (6.18) करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये पॉलीवुड में 2026 की तीसीर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
वहीं सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.70 करोड़ कमाए थे. वहीं 8वें दिन इसने 4.35 करोड़ और 9वें दिन 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को इस फिल्म ने 5.30 करोड़ कमाए. इसी के साथ मां इंति बंगारम की 10 दिनों की भारत में नेट कमाई 48.25 करोड़ रुपये हो गई है.
इधर इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 17वें दिन 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। सोलहवें दिन इसने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 46.30 करोड़ रुपये हो चुका है।इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाए हैं।
साउथ फिल्म ‘पेद्दीÓ ने रिलीज के 25वें दिन 1.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 23वें दिन 93 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुची बाबू सना निर्देशित और रामचरण अभिनीत फिल्म ‘पेद्दीÓ का कुल कलेक्शन 240.14 करोड़ रुपये हो चुका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

