मल्टी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला शानदार वीकेंड पूरा कर लिया है. फिल्म ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा. है. इंडस्ट्री ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म के तीसरे दिन 10,867 शो चले, जिससे इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 76.50 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये हो गया है.
इस फिल्म ने तीसरे दिन भी विदेशों में 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 16.70 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 93.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि यह कॉमेडी फिल्म 26 जून को रिलीज हुई थी, लेकिन इसके पेड प्रीव्यू एक दिन पहले ही शुरू हो गए थे.
फिल्म ने पहले गुरुवार को पेड प्रीव्यू के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. 2,494 शो में इसने भारत में 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसमें ऑक्यूपेंसी 26 प्रतिशत रही थी. पहले शुक्रवार, डे 1 को फिल्म ने 10,892 शो में 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें ऑक्यूपेंसी फिर से 26 प्रतिशत रही. दूसरे दिन शनिवार, डे 2 को फिल्म ने 10,396 शो में 20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसमें ऑक्यूपेंसी बढ़कर 33 प्रतिशत हो हुआ. तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि उस दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 41 प्रतिशत रहा.
सुबह के शो में 18.23 प्रतिशत दर्शक मौजूद रहे, जो दोपहर के शो में बढ़कर 52.69 प्रतिशत और रात के शो में 65.15 प्रतिशत हो गए. मेट्रो सिटी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सबसे अधिक 954 शो चले, जिनमें से 47.5 प्रतिशत सीटें भरी गईं. मुंबई में 752 शो चले और 49 प्रतिशत सीटें भरी गईं, जबकि अहमदाबाद में 595 शो चलाए और तीनों शहरों में सबसे अधिक 58.8 प्रतिशत सीटें भरी गईं.
वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसमें सीमा के पास एक जंगल में गुंडों, अपराधियों और सनकी किरदारों के एक ग्रुप की कहानी दिखाई गई है, जिनके जीवन आपस में टकराते हैं. एक फिल्म शूटिंग जैसी दिखने वाली शुरुआत धीरे-धीरे अपराध, एक्शन और हास्य से भरपूर रोमांचक घटनाओं की एक सीरीज में बदल जाती है. फिल्म में दिग्गज अदाकारा फरीदा जलाल अपनी कमाल की कॉमेडी से दर्शकों को खूब लोटपोट कर रही हैं. अक्षय कुमार फिल्म का पूरा जिम्मा अपने ऊपर उठाए हुए है. बाकी के कलाकार ने भी फिल्म में अपनी कॉमेडी से जान फूंकने का काम किया है.अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी , लारा दत्ता और रवीना टंडन सहित अन्य कलाकार भी हैं. फिल्म बीती 26 जून को रिलीज हुई थी.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

