आने वाली फिल्म स्काई में मुरली कृष्णम राजू, श्रुति शेट्टी और आनंद लीड रोल में हैं। यह फिल्म वैलोर एंटरटेनमेंट स्टूडियोज़ के बैनर तले नागिरेड्डी गुंटाका, श्रीलक्ष्मी गुंटाका, मुरली कृष्णम राजू और पृथ्वी पेरिचेरला ने प्रोड्यूस की है। इस फिल्म को पृथ्वी पेरिचेरला ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से एक नए म्यूजि़क डायरेक्टर, शिवा प्रसाद, को इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। स्काई 6 फरवरी को ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है।
स्काई का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। इसकी शुरुआत दोस्तों के बीच बिताए गए मज़ेदार और खुशनुमा पलों से होती है। हीरो और हीरोइन के बीच दोस्ती के प्यार में बदलने का सफऱ बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है, जिसमें भावनाएं नेचुरल और दिल को छू लेने वाली लगती हैं। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि हीरोइन का किरदार मज़बूती और गहराई के साथ डिज़ाइन किया गया है। हीरो की पर्सनल जि़ंदगी का फ्लैशबैक दिल को छू लेने वाला और इमोशनल है। कुछ गलतफहमियों की वजह से लीड जोड़ी की लव स्टोरी में झगड़े होते हैं। कपल कैसे फिर से मिलते हैं, और हीरो के अतीत की कौन सी दुखद घटना, जिसमें उसके पिता शामिल थे, ने उसकी जि़ंदगी को आकार दिया, यह सब सिफऱ् बड़े पर्दे पर ही देखा जा सकता है।


















