मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मलयालम फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट टाल दी गई है। सोमवार को, एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया। इस फिल्म में वह जॉर्जकुट्टी नाम के एक टीवी केबल ऑपरेटर का किरदार निभा रहे हैं।
दृश्यम 3 अब 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन मोहनलाल का जन्मदिन भी है। मोहनलाल ने एक नई पोस्ट के जरिए रिलीज की नई तारीख शेयर की। कैप्शन में लिखा था, अतीत कभी चुप नहीं रहता। वह बस इंतजार करता है। जॉर्जकुट्टी आ रहा है। 21 मई 2026 को दृश्यम 3 दुनिया भर में रिलीज होगी।
मेकर्स ने दृश्यम 3 के टलने की वजह नहीं बताई है। हाल ही में यश की अदाकारी वाली फिल्म टॉक्सिक को टाल दिया गया था। मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज मार्च से जून तक के लिए टाल दी गई थी।
दृश्यम 2 उस हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें जॉर्जकुट्टी को पुलिस से एक गहरा राज छिपाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। दृश्यम (2013) और दृश्यम 2 (2021) पूरे भारत में हिट रहीं। हिंदी, सिंहली, मैंडरिन और कोरियन सहित कई भाषाओं में इनका रीमेक बनाया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

