Author: tarun sardar
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के नए कप्तान का हुआ ऐलान, भारत के खिलाफ सीरीज से संभालेंगी जिम्मेदारी
मेलबर्न,29 जनवरी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, सोफी मोलिनेक्स को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. वो टीम में एलिसा हीली की जगह लेंगी, जो मार्च में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हो रही हैं. एलिसा हीली भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को लीड करेंगी. जबकि सोफी मोलिनेक्स टेस्ट और वनडे में एलिसा हीली के साथ वाइस-कैप्टन होंगी. हालांकि 28 साल की लेफ्ट-आर्म स्पिनर सोफी मोलिनेक्स भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी में डेब्यू करेंगी. जो 15 फरवरी से शुरू हो रही है. इसके अलावा…
विशाखापट्टनम,29 जनवरी। आखिरकार न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहली जीत दर्ज करने में सफल हो गया. विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के चौथे मैच में ब्लैक कैप्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए और फिर भारतीय टीम को 18.4 ओवर में 165 रनों पर समेट के 50 रनों जीत दर्ज की. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज वैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाए जैसी उसने पिछले तीन मैचों में की थी. ओपनर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले कैच आउट हो गए. वहीं कप्तान सूर्या 8 रन और हार्दिक 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.…
कीर्तिपुर (नेपाल),29 जनवरी। नीदरलैंड्स ने बुधवार को टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाकर इतिहास रच दिया. टीम ने नेपाल के कीर्तिपुर में खेले गए यूरोपियन क्वालिफायर मैच में बारिश से प्रभावित मैच में यूएसए को हराकर क्वालिफिकेशन हासिल किया. अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के बाद, नीदरलैंड्स ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा, यूएसए को हराया और इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की. साथ ही, खिलाडिय़ों को अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न अनोखे अंदाज में मनाते देखा गया, जब वे पिच को बारिश से बचाने के लिए बिछाए…
