शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियोÓ का पहला गाना ‘हम तो तेरे ही लिए थेÓ आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही विशाल भारद्वाज और गुलजार की जोड़ी एक बार फिर लौटी है, वो भी अरिजीत सिंह की आवाज के साथ। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजर में इस गाने की एक लाइन सुनने के बाद से ही फैंस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आज मेकर्स ने ये गाना रिलीज कर दिया है।
गाने में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है। ये जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आ रही है। लेकिन गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखकर ऐसा लगता है कि ये जोड़ी दर्शकों को पसंद आ सकती है। गाने की शुरुआत में तृप्ति डिमरी का किरदार कहता है, ‘कोई कैसे किसी से इतना प्यार कर सकता है?Ó गाने में प्यार, रोमांस, केयर और इमोशन सबकुछ देखने को मिलता है। शाहिद का रफ लवर का लुक काफी जचता है। वहीं एक झलक अविनाश तिवारी की भी दिखती है।
हमेशा की तरह इस बार भी विशाल भारद्वाज की फिल्म में संगीत उन्हीं का है और गाने को लिखा गुलजार ने ही है। इस गाने को आवाज दी है प्यार का पर्याय बन चुके अरिजीत सिंह ने। गाना स्लो-रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे आप सुनकर सुकून महसूस कर सकते हैं।
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियोÓ 13 फरवरी को वेलेंटाइन वीक में रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। इसमें नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे सितारे शामिल हैं। पिछले दिनों फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

