मैहर 21 April, (Rns) । मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनिंयत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला मैहर जिले का है जहां तेर रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया जिससे 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दरअसल घटना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के बंधी गांव की है जहां तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल (बाइक) सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद चौधरी और अजय चौधरी निवासी बंधी के रूप में हुई है।

