उज्जैन 21 April, (Rns) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया। जहां नहाने गए दो दोस्त अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गए। यह वाक्या सोमवार दोपहर 3 से 4 बजे के करीब का है। खदान में डूबे नाबालिग दोस्तों को ढूंढने के लिए शाम से SDRF और होमगार्ड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। यह पूरा मामला नागझिरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम करौंदिया में मान के आयोजन में पहुंचे 9 दोस्त खदान में नहाने गए थे, जिसमें से दो खदान से बाहर नहीं आए और लापता हो गए। शाम तक जिला और पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

