Author: tarun sardar
भिलाई,16 जनवरी(आरएनएस)। एक दिवसीय नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन 18 जनवरी 2026 को श्री श्री डिवाइन शॉप कोहका-जुनवानी रोड विनोबा नगर में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। शिविर में डॉ. रवि पाराशर सामान्य से लेकर असाध्य रोगों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से करेंगे। शिविर संयोजक सी.लक्ष्मी ने बताया कि नाड़ी परीक्षण हेतु खाली पेट अथवा भोजन के तीन घंटे बाद आ सकते हैं। इस अंतराल में जल का सेवन किया जा सकता है। ००
नईदिल्ली,16 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम को राजकोट में खेले गए वनडे मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कीवी टीम ने जीत के लिए मिले 285 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल किया। मेहमान टीम की जीत में डेरिल मिचेल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने नाबाद 131 रन बनाए। मिचेल का एशिया में कमाल का प्रदर्शन रहा है। इस बीच एशिया में सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं। एशिया में नाथन एस्टल ने 6 शतक की मदद से 31.11 की औसत के साथ 1,836 रन बनाए थे। उन्होंने…
नईदिल्ली,16 जनवरी। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मैच में यूपी वारियर्स (यूपीडब्ल्यू) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। नवी मुंबई में खेले गए मैच में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 161/5 का स्कोर बनाया, जिसमें नैट साइवर-ब्रंट का अर्धशतक (65) शामिल रहा। जवाब में यूपीडब्ल्यू ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं। एमआई को जी कमलिनी (5) के जल्दी आउट होने के बाद साइवर-ब्रंट और अमनजोत कौर (38) ने उम्दा पारियां खेलीं। मध्यक्रम में…
