प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस) जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा बुधवार को फूलपुर स्थित इफ्को यूरिया प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यूरिया प्लांट, अमोनिया प्लांट एवं नैनो यूरिया प्लांट प्रोडक्शन यूनिट का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए प्लांट की उत्पादन क्षमता, पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन, आपदा प्रबंधन, श्रमिक सुरक्षा मानक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों से यूरिया व नैनो यूरिया के प्रोडक्शन व मांग की जानकारी लेते हुए नैनो यूरिया की मांग में विगत वर्षों में कितनी वृद्धि हुई है तथा मांग के सापेक्ष पर्याप्त भण्डारण उपलब्ध है, के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग से होने वाले लाभों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा। उन्होंने फायर सेफ्टी, इमरजेंसी शटडाउन सिस्टम एवं लीक डिटेक्शन सिस्टम की जानकारी लेते हुए श्रमिकों की समय-समय पर सेफ्टी टेऊनिंग कराये जाने तथा उनके लिए गैस मास्क भी रखने के लिए कहा है। उन्होंने ईटीपी प्लांट का निरीक्षण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा के लिए उत्सर्जन को मानक सीमा में रखने एवं ग्रीन बेल्ट बढ़ाये जाने हेतु सघन वृक्षारोपण कराये जाने व जलशोधन के पश्चात ही लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी फूलपुर जूही प्रसाद, तहसीलदार फूलपुर सुरेश चन्द्र सहित इफ्को प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

