डीआईओएस ने शिक्षिका कविता भारद्वाज की प्रशंसा
प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय ढोकरी, फूलपुर, प्रयागराज की सहायक अध्यापिका कविता भारद्वाज द्वारा कक्षा छ:, सात एवं आठ के विद्यार्थियों के लिए स्वलिखित गणित पुस्तक गणित की जादुई कहानियाँ की एक प्रति जि़ला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी. एन. सिंह को बुधवार को भेंट की गई।
इस अवसर पर डीआईओएस पीएन सिंह ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि कहानी पर आधारित शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि एवं तार्किक सोच विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने शिक्षण में नवाचार एवं रचनात्मक प्रयासों के लिए सहायक अध्यापिका कविता भारद्वाज की प्रशंसा भी की।
यह पुस्तक गणितीय अवधारणाओं को सरल, रोचक एवं कहानी के माध्यम से समझाने का एक अभिनव प्रयास है, जिससे विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति भय समाप्त होकर सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी।
विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

