रायपुर, 13 नवम्बर (आरएनएस)। प्रदेश प्रमुख जी के नेतृत्व में रायपुर के वृंदावन हाल सिविल लाइन में प्रदेश स्तरीय बैठक रखी गई थी जिसमें संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और शिवसैनिक मौजूद रहे इस बैठक में पार्टी के संगठन विस्तार के तहत विभिन्न जिला और प्रदेश स्तरीय नियुक्ति दी गई तथा आगामी सूचना के तहत धान खऱीदीं 15 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है सभी शिवसैनिक पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को टोकन दिलाने-तौल मे गड़बड़ी- धान की ग्रेडिंग की गड़बड़ी पर किसानों की मदद करें और भी गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई कर किसानों की मदद करे ऐसा निर्धारित किया गया है बैठक में संकड़ों की संख्या में शिव सैनिक मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद मल्होत्रा जी राहुल सिंह परिहार प्रदेश संगठक एवं जिला अध्यक्ष रायपुर प्रेम महिलाअंगे प्रदेश अध्यक्ष कामगार सेना शिव लिमजे प्रदेश सचिव
०

