वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक, ब्लाक वार की तैनाती
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। एस आई आर को लेकर समाजवादी पार्टी बहुत सतर्क है। आशंका जताई है कि जिस तरह से विशेष पुनरीक्षण के नाम पर बिहार मे साठ लाख से अधिक वोट काट दिए गए वह खेल चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर उत्तरप्रदेश मे भी दोहरा सकता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी जनों को एस. आई. आर.के दौरान चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ कार्यालय मे दस, ग्यारह एवं बारह नवम्बर को हुई बैठक मे जिला, महानगर अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कमेटी तथा फ्रंटल के पदाधिकारियों की उपस्थिति मे आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा है कि सपा के लोग डरेंगे नहीं बल्कि डटेंगे। सीसीटीवी की तरह पीपीटीवी यानि पीडीए- प्रहरी निगरानी करते हुए,भाजपा के मनसूबे को नाकाम करेंगे।
बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने निर्देश दिए हैं कि बी एल ओ की मदद से सपा की और से तैनात बीएलए गणना फार्म भरवाने सहित एक भी जायज मतदाता का नाम कटने नहीं पाए इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए हर जरुरी दस्तावेज उपलब्ध कराकर सूची मे नाम डलवाने का काम करेंगे।
उक्त जानकारी सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने देते हुए बताया है कि प्रदेश के सभी विकास खंडो मे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक के रुप मे तैनात किया गया है। प्रयागराज जिले के नेताओं पदाधिकारियों को प्रयागराज सहित पड़ोस के फतेहपुर, कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ जनपद मे भी जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक गण हाजी परवेज अहमद को उरुवा, राधेश्याम पटेल को जसरा, सत्यवीर मुन्ना को शिवगढ़ प्रतापगढ़, प्रदेश महासचिव प्रकाश राय उफऱ् लल्लन राय को कौशाम्बी के कड़ा ब्लाक, सचिव नरेन्द्र सिंह को मेजा, रविन्द्र यादव को भीतउरा, फतेहपुर, दूधनाथ पटेल को कौडि़हार, मो शारिक को फूलपुर, श्रीमती कमला यादव को सोराव,पूर्व जिलाध्यक्ष गण पंधारी यादव को विजई पुर फतेहपुर, कृष्ण मूर्ति यादव को बहरिया, योगेश यादव को लक्ष्मण पुर प्रतापगढ़ तैनात किया गया है। इसी तरह जिले के कुल 37 पदाधिकारियों को प्रयागराज के सभी विकास खंडो सहित पड़ोस के जिलों मे भी ब्लाक वार जिम्मेदारी दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

