प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। संगीतमय श्रीमद्भागवतगीता कथा 10 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रभांकुंज कर्नलगंज में आयोजित की गई है। वृन्दावन से आए कथावाचक रोहित कृष्ण पराशर जी ने आज प्रभु राम के जन्म की कथा सुनाते हुए प्रभु राम की वंदना की। कथा के बीच उन्होंने कहा कि त्रेता युग के अंतिम चरण में भगवान राम का अवतार हुआ और द्वापर युग के अंत एवं कलियुग के प्रारंभ में कृष्णावतार हुआ।
उन्होंने कृष्ण के जन्म की कथा सविस्तार बताते हुए कृष्ण का जन्म हर्षोल्लास से मनाया गया। कृष्ण रूप में सजे नन्हे बालक को सूप पर रखकर आयोजक
गिरीश गुप्ता कथा प्रेमियों के बीच आए तो प्रभु की जय जयकार के साथ पुष्पवर्षा होने लगी।
तत्पश्चात् प्रभु जन्म के अवसर पर सोहर गाए गए जिसका भरपूर आनंद सब ने नाच- गाकर लिया। तरह- तरह के उपहारों की वर्षा होती रही, जिसकी झोली में जितना आया वह उतना प्रसन्न दिखा।
भागवत कथा की प्रमुख आयोजक प्रभाकुंज, कर्नलगंज निवासी वयोवृद्ध श्रीमती विमला गुप्ता कथा का श्रवण कर आनंदित होती दिखीं।
अन्य आयोजक गिरीश गुप्ता,
मंजुला गुप्ता, अर्चना गुप्ता, ललित गुप्ता, रेणु गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अनुपमा गुप्ता के साथ आनन्द घिल्डियाल, मीरा मुखर्जी, डॉ? शान्ति चौधरी, समीर चंदोला, पवन साहू, राजकमल यादव समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे। कल श्रीभागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीला का वाचन होगी एवं छप्पन भोग का का माह महाप्रसाद प्रभु को अर्पित किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

