श्रम विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, शाखा प्रयागराज का द्विवार्षिक चुनाव आयोजित
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। श्रम विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, शाखा प्रयागराज का द्विवार्षिक चुनाव आज संघ भवन में रमाकांत कनौजिया, प्रांतीय संरक्षक, श्रम विभाग कर्मचारी संघ, शाखा प्रयागराज के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव में सदस्यों का मनोनयन किया गया। चुनाव के पश्चात, डॉ. संजय कुमार लाल, सहायक श्रमायुक्त, प्रयागराज ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्हें समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। चुनाव के दौरान, श्रम विभाग कर्मचारी संघ, शाखा-प्रयागराज के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव एवं संगठन मंत्री अंबुज कुमार भी उपस्थित रहे।
चयनित सदस्यों में सुरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष, संजय यादव मंत्री, रामसजीवन उपाध्यक्ष, संत लाल, संगठन मंत्री, प्रवीण मिश्रा, संयुक्त मंत्री, ईश्वर चंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष और श्याम सुंदर, आय-व्यय निरीक्षक चुने गए।
इसी प्रकार श्रीमती पुष्पा. श्रीमती पूनम यादव, दिलीप कुमार और अजीत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

