प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। नवाबगंज स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत नर्सरी से कक्षा छह तक के छात्र-छात्राओं को बाल दिवस पर प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित भक्तिधाम मनगढ़़ ले जाया गया। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बस को रवाना किया।
शैक्षणिक भ्रमण पर मनगढ़़ पहुंच बच्चों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को करीब से निहारा। यहां उन्होंने मंदिर की वास्तुकला, भव्यता और सफाई की व्यवस्था को देखा। मंदिर की सजावट और नक्काशी ने छात्रों का मन मोह लिया। उप प्रधानाचार्य सरस्वती शुक्ला ने बताया कि मंदिर में दर्शन कर बच्चों को संतुष्टि मिली और भ्रमण के दौरान उन्हें नई जानकारियां प्राप्त हुईं। नर्सरी की शिक्षिका श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से बच्चे पाठयपुस्तकों से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया में ज्ञान प्राप्त करते हैं। इससे उन्हें अपने सांस्कृतिक विरासत के बारे में पता चलता है।
इस दौरान को-आर्डिनेटर प्रदीप कुमार पांडेय, रचना शुक्ला, आरती खरवार, राहुल चौहान, सोनिका श्रीवास्तव, प्रमोद प्रजापति आदि शिक्षक रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

