पड़ोसियों ने बताया, पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा में शुक्रवार को 32 वर्षीय सुषमा द्विवेदी ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। सुषमा, पति रोहित द्विवेदी की पत्नी, किराए के मकान में रहती थीं। रोहित, एनटीपीसी बारा पावर प्लांट में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे रोहित ने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन सुषमा ने कॉल का जवाब नहीं दिया। चिंतित होकर रोहित ने मकान मालिक संतोष गुप्ता से संपर्क किया। मकान मालिक ने बताया कि पत्नी दरवाजा नहीं खोल रही है। इसके बाद रोहित मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलने पर अपनी पत्नी को जमीन पर पड़ी हुए पाया। घटना की सूचना मिलते ही बारा थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला के गले में धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं और पास में चाकू पड़ा था। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। सुषमा और रोहित की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी और वे किराए के मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे।
मायके पक्ष के अनुसार पति- पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से अनबन चल रही थी। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की मानें तो घरेलू माहौल में तनाव लंबे समय से बना हुआ था। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और पति रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। बारा थाना पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आत्महत्या की वजह का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

