बिशप जॉनसन गल्र्स स्कूल एंड कॉलेज, प्रयागराज में भव्य बाल मेले का आयोजन
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। मिशन रोड स्थित बिशप जॉनसन गल्र्स स्कूल एंड कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छात्रों के लिए भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ए0 डी0 आई0 ओ0 एस0 जितेन्द्र प्रताप सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक एलन दान व श्रीमती प्रेक्षा दान ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। शिक्षकों व शिक्षिकाओं द्वारा मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजन व खेलों के रंग-बिरंगे स्टाल लगाए गए, जिसमें छात्राओं, उनकी माताओं और पूर्व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आनंद लिया।
मेले में लकी ड्रा के माध्यम से चेयरमैन ने प्रतिभागियों को 32 इंच एलईडी स्मार्ट टीवी, एयर फ्रायर, सैंडविच मेकर एवं 10 सांत्वना पुरस्कार वितरित किए। चेयरमैन ने प्ले कार्ड को हवा में छोड़ते हुए शांति व भाईचारे का संदेश भी दिया और सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों तथा शिक्षकों के बीच सामंजस्य और सहयोग की भावना बढ़ती है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती डोरिस दान, प्रियदर्शिनी सिंह, अरूप कुमार मुखर्जी, रेवरेण्ड अजीत ओलिवर फ्रांसिस सहित अन्य स्कूलों की प्रधानाचार्याएं भी उपस्थित रहीं। विद्यालय सुपरवाइजऱ कल्याणी मुखर्जी व कार्यालय अधीक्षक संजय वॉटरवाल्टर करन ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शर्ली मसीह ने दिया। मेले का संचालन सीनियर अकादमिक कोऑर्डिनेटर संदीप बैलफ़ोर व डिसिप्लिन इंचार्ज बलराम पाण्डेय ने किया, जबकि समापन बिशप दान की प्रार्थना के साथ हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

