लखनऊ 14 नवंबर (आरएनएस ) स्थित लोकभवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद बैठक में उच्च शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक इकाइयों को उच्चीकृत करते हुए शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय नामक एक नए राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई।उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि योगी सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और प्रभावी बनाना है। इसी दिशा में नया विश्वविद्यालय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973—जो अधिनियम संख्या 29, सन् 1974 द्वारा पुन: अधिनियमित एवं संशोधित है—उसी में आवश्यक संशोधन करते हुए इस विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया गया है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती द्वारा ट्रस्ट की समस्त चल-अचल परिसम्पत्तियाँ नि:शुल्क राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दी गई हैं। इससे विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक संसाधन और आधारभूत संरचना उपलब्ध हो सकेगी।नए विश्वविद्यालय के गठन से शाहजहांपुर एवं आसपास के जिलों में उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे। स्थानीय युवाओं को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं, शोध संसाधनों और नवाचार आधारित शिक्षा वातावरण का लाभ मिलेगा। इससे न केवल उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 4, धारा 50 और धारा 52 तथा संबंधित अनुसूचियों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2025 के प्रख्यापन को मंत्रिपरिषद ने अपनी सहमति दे दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

