पूर्व कारागार मंत्री का मना 57वां जन्मदिन, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
सांसद व विधायक समेत सैकड़ों समर्थक रहे मौजूद, बच्चों को बांटे उपहार
बाराबंकी 14 नवंबर (आरएनएस )। शुक्रवार को मोहनलाल डिग्री कॉलेज पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा के नेतृत्व में जिले के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीडीए नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र एवं पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा का 57वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया गया। इस अवसर पर सभी समर्थकों ने राकेश वर्मा को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया। इस दौरान कॉलेज के बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर उपहार बांटे गए। अपने जन्मदिन पर मोहनलाल डिग्री कॉलेज पहुंचे पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने यहां पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। उन्होंने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना की और उन्हें समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इसे समाज को जोडऩे वाला प्रयास बताया और कहा कि यह राजनीति से परे मानवता का काम है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन उन वर्गों के लिए है जो पीडि़त, उपेक्षित और हाशिए पर हैं। इसका मकसद उन्हें एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा इन वर्गों को साथ लाकर न्याय और सम्मान दिलाने की दिशा में काम कर रही है। पीडीए को उन्होंने सामाजिक परिवर्तन का एक माध्यम बताया। वहीं जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने, हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोडऩे के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया, नेताजी एवं बेनी प्रसाद वर्मा के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने राकेश वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साजि़श की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया ने कहा कि आज पीडीए समाज को एकजुट होने की जरूरत है। ताकि हम सत्ता में वापस आ सकें और विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा का मंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था। हमें उम्मीद है वह आने वाले समय में जनता की आवाज बनेंगे और देश व समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। वरिष्ठ सपा नेता मृत्युजय शर्मा ने पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को बधाई दी। उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा राकेश वर्मा सर्वसमाज के नेता हैं। उनकी सोच समाजवादी हैं। उनके कार्य, संघर्ष और उनके दूरदर्शी नजरिए का कोई सानी नहीं है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह, महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, सुधा रानी वर्मा, ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, प्रदीप सारंग, विधायक सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राममगन रावत, रामगोपाल रावत, किशन रावत, प्रीतम वर्मा,यासिर अराफात किदवई, विकास यादव, संतोष वर्मा, गौतम रावत, सरताज चौधरी, रेहान कामिल, रियाज अहमद, राजीव प्रताप सिंह, पउवा यादव, हिमांशु यादव, रितेश सिंह रिंकू, अखिलेश वर्मा, अनिमेश सिंह, मोहसिन, अजय रावत, देवेन्द्र सिंह मोनू, सदानंद वर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

